जब एकसाथ पार्टी करते थे सलमान खान और अभिषेक बच्चन, खुलकर करते थे मस्ती, लेकिन फिर लगने लगा डर

Salman Khan Abhishek Bachchan: बॉलीवुड जगत में हमेशा सितारे पार्टी करते रहते हैं। ज्यादातर इन पार्टीज को प्राइवेट रखा जाता है। एक वक्त था जब पैप्स नहीं हुआ करते थे और सितारे खूब पार्टी एंजॉय करते थे। अब हाल ही में, डीजे आकिल जो कई बॉलीवुड सेलेब्स के लिए अपने करियर में पार्टी कर चुके हैं, ने सिद्धार्थ कन्नन से बातचीत में बताया कि पहले एक्टर्स पार्टी करते थे, लेकिन अब सोशल मीडिया की वजह से वह सतर्क रहते हैं।

डीजे आकिल ने कहा, "मुझे पहला गिग JW Marriott के एनीग्मा में मिला था। इससे पहले, मैं सिर्फ निजी पार्टियों में ही बजाता था। इस क्लब में सभी बड़े नाम होते थे: सलमान खान, अभिषेक बच्चन, फरदीन खान, ऋतिक रोशन, जॉन अब्राहम, डिनो मोरिया, आप नाम लीजिए, ये सभी वहां होते थे। सीनियर और जूनियर बच्चन भी साथ में पार्टी करते थे। उस समय कैमरे नहीं थे, और वे बिंदास मस्ती करते थे।"

Salman Khan Abhishek Bachchan

सोशल मीडिया के बढ़ने के बाद इन पार्टियों का दौर लगभग खत्म हो गया। डीजे आकिल ने कहा, "अब वे क्लब में जाने से डरते हैं क्योंकि हर दूसरा आदमी उनके साथ फोटो लेने के लिए आता है। इससे वे परेशान हो जाते हैं। अब शांति से समय बिताना मुश्किल हो गया है। पहले कोई तनाव नहीं था। वे आते थे, पीते थे और पार्टी करते थे। अपनी फिल्मों के गानों पर वे डांस करते थे। लोग हीरो के गानों पर डांस करते थे, जैसे शाहरुख खान, आमिर खान और सलमान खान के गाने।"

ये भी पढ़ें: क्या 59 साल में पिता बनना चाहते हैं Salman Khan? एक्टर ने किया बड़ा खुलासा, कहा-'मुझे भी...'

डीजे आकिल ने याद करते हुए कहा, "ज्यादातर पार्टी बंगलो, घर या यॉट्स पर होती थीं। घर की पार्टियों में क्लाइंट्स बहुत ध्यान रखते थे कि 'वायर न दिखाई दे'। इसके लिए हमें पार्टी से तीन घंटे पहले आकर सेटअप करना पड़ता था। मैं घंटों बिना रुके बजाता था।"

अकील ने आगे कहा, "हाउस पार्टीज बहुत कूल होती थीं। बहुत मस्ती होती थी। मतलब कोई कैमरा नहीं, बस एक्शन होता था। लोग आराम से पीते थे और मस्ती करते थे। आजकल सेलेब्स बाहर नहीं निकलते, लेकिन पहले ऐसा नहीं था। क्योंकि उस समय सोशल मीडिया नहीं था, वे सब आराम से समय बिताते थे। लेकिन अब कैमरा होने की वजह से वह घर से निकलने से भी डरते हैं।"

ये भी पढ़ें: ऐश्वर्या राय या बच्चन परिवार किसके साथ करेंगे बर्थडे सेलिब्रेट? Abhishek Bachchan ने किया बड़ा खुलासा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+