Salim Akhtar Death: फेमस प्रोड्यूसर सलीम अख्तर का निधन, रानी से लेकर तमन्ना तक को किया था लॉन्च
Salim Akhtar Death: हिंदी सिनेमा के लिजेंड्री एक्टर मनोज कुमार और एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस की मां की मौत के बाद अब बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक और बुरी खबर सामने आ रही है। खबर है कि बॉलीवुड के फेमस प्रोड्यूसर सलीम अख्तर का निधन हो गया है।
फेमस प्रोड्यूसर सलीम अख्तर का निधन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बॉलीवुड के फेमस प्रोड्यूसर सलीम अख्तर का गत 8 अप्रैल 2025 (मंगलवार) को निधन हो गया है। हालांकि उनकी मौत के कारण का पता नहीं चल सका है। जानकारी के अनुसार प्रोड्यूसर सलीम अख्तर ने 'फूल और अंगारे' (1993) और 'कयामत' (1983) जैसी सुपरहिट फिल्में बनाई थीं।

रानी मुखर्जी को इंडस्ट्री में किया था लॉन्च
सलीम अख्तर अब अपने पीछे पत्नी शमा अख्तर और बेटे समद अख्तर को छोड़ गए हैं। आपको बता दें कि बॉलीवुड के मशहूर प्रोड्यूसर सलीम अख्तर ने साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म 'राजा की आएगी बारात' से एक्ट्रेस रानी मुखर्जी को इंडस्ट्री में लॉन्च किया था।
बड़े-बड़े स्टार्स के साथ कर चुके थे काम
इसके बाद दिवंगत प्रोड्यूसर ने साल 2005 में रिलीज हुई फिल्म 'चांद सा रोशन चेहरा' से एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया को ब्रेक दिया था। उन्होंने बॉबी देओल और रानी मुखर्जी के साथ 'बादल' (2000), मिथुन चक्रवर्ती के साथ 'फूल और अंगारे' (1993) और आमिर खान के साथ 'बाजी' (1995) जैसी फिल्में बनाई थीं।
कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती थे प्रोड्यूसर
खबर है कि प्रोड्यूसर सलीम अख्तर ने गत 8 अप्रैल 2025 की शाम को इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनके निधन की खबर से बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जा रहा है कि प्रोड्यूसर सलीम अख्तर भी मनोज कुमार की तरह की मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में ही भर्ती थे। पिछले कुछ दिनों से वह वेंटिलेटर पर थे और फिर उन्होंने 8 अप्रैल को आखिरी सांस ली।
सलीम अख्तर की अंतिम विदाई
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सलीम अख्तर को आज यानी 9 अप्रैल 2025 (बुधवार) को अंतिम विदाई दी जाएगी। दोपहर 1.30 बजे जोहर की नमाज के बाद उन्हें इरला मस्जिद के पास मौजूद कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा। उनके यूं अचानक चले जाने से हर कोई शॉक्ड हो गया है। वहीं दिवंगत प्रोड्यूसर की पत्नी और बेटे का भी रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications