Salaar BO Collection: 3 दिन में 400 करोड़ के पार हुई प्रभास की 'सालार', शाहरुख खान की 'डंकी' का किया ऐसा हाल
Salaar Box Office Collection Day 3: साउथ के सुपरस्टार प्रभास की लेटेस्ट फिल्म 'सालार' इस समय बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आई है और लोग प्रभास के दमदार एक्शन सीन्स, मूवी की कहानी और सभी किरदारों की एक्टिंग की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। इस फिल्म ने रिलीज होते ही सिनेमाघरों में तलहका मचा दिया है और इस साल के सारे रिकॉर्डस तोड़ते हुए ओपनिंग डे पर ही इस मूवी ने भारत में 90.7 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया था।
'सालार' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम
'केजीएफ' फेम डायरेक्टर प्रशांत नील की इस फिल्म की कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्में जैसे 'पठान' और 'जवान' को भी पीछे छोड़ दिया है। वहीं हाल ही में रिलीज हुई किंग खान की मूवी 'डंकी' भी 'सालार' के सामने फेल साबित हो रही है।

तीन दिनों में 'सालार' ने कमाए 400 करोड़
आपको बता दें कि प्रभास की 'सालार' ने तीन दिन में ही वर्ल्डवाइड 400 करोड़ रुपए से अधिक का कारोबार कर लिया है। प्रभास, श्रुति हासन और पृथ्वीराज सुकुमारन की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बवाल मचा रखा है। 'सालार' ने तीन दिनों के अंदर ही भारत में 200 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर ली है।
250 करोड़ के बजट में बनी थी सालार
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो करीब 250 करोड़ के बजट में बनी प्रभास की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। सैकनिल्क के अनुसार 'सालार' ने अपने फर्स्ट वीकेंड में देशभर में 209.10 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
तेलुगू वर्जन में हुई सबसे ज्यादा कमाई
तीसरे दिन फिल्म ने शानदार 62.05 करोड़ रुपये की कमाई की है। गत 24 दिसंबर को फिल्म के हिंदी वर्जन में एक बार फिर जबरदस्त कमाई देखने को मिली। रविवार को फिल्म ने हिंदी वर्जन में 21.10 करोड़ रुपये कमाए हैं जबकि सबसे अधिक 35 करोड़ रुपये की कमाई तेलुगू वर्जन से हुई है।
तीन दिनों में सालार की जबरदस्त कमाई
फिल्म मेकर्स के अनुसार इस फिल्म ने तीन दिनों में वर्ल्डवाइड 402 करोड़ रुपये की कमाई की है। ओपनिंग डे पर 'सालार' ने वर्ल्डवाइड 178.70 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था, जबकि दो दिनों में इसने वर्ल्डवाइड 295.70 करोड़ रुपये कमाए हैं।












Click it and Unblock the Notifications