प्रभास के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, तेलंगाना सरकार ने की ये घोषणा, 'सालार' की शो टाइमिंग से जुड़ा है मामला
Prabhas Salaar: साउथ के सुपरस्टार प्रभास अपनी अपकमिंग फिल्म 'सालार: पार्ट 1 सीजफायर' को लेकर इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। ये फिल्म आगामी 22 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और इसी में मूवी ने करोड़ों की कमाई कर ली है। खबर है कि एडवांस बुकिंग में 'सालार' ने अब तक 4,16,883 टिकट बेच लिए हैं और 9.41 करोड़ रुपए की शानदार कमाई भी हो चुकी है। इस बीच प्रभास के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है।
'सालार' का रात 1 बजे और सुबह 5 बडे शो
इंडिया टूडे की खबर के मुताबिक तेलंगाना सरकार ने प्रभास की फिल्म 'सालार' के लिए रात 1 बजे और सुबह 5 बजे के शो को चलाने की इजाजत दे दी है। इस अनाउंसमेंट के बाद से प्रभास के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं और जमकर मिडनाइट शो के लिए बुकिंग की जा रही है। आपको बता दें कि प्रभास के ये फिल्म तेलुगू में शूट की गई है लेकिन इसे आगामी 22 दिसंबर 2023 को तेलुगू के साथ-साथ कन्नड़, हिंदी, तमिल और मलयालम भाषा में भी रिलीज किया जाएगा।

मिडनाइड शो के लिए बुक हो रही हैं टिकट्स
'सालार' के मिडनाइट शो की अनाउंसमेंट होते ही साउथ के फेमस एक्टर निखिल सिद्धार्थ ने भी अपनी खुशी जाहिर की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा है- मेरे साथी श्रीरामुलु थिएटर में सुबह 1 बजे के शो 'सालार' के लिए 100 टिकटें दे रहे हैं... खास तौर पर डार्लिंग प्रभास भाई के कट्टर फैंस के लिए.. 10 साल पहले मैंने इसी थिएटर में रात 1 बजे मिर्ची फिल्म का स्पेशल शो देखा था। आइए इतिहास को दोहराते हैं।
जान लें 'सालार' की पूरी स्टारकास्ट
आपको बता दें कि फिल्म 'सालार: पार्ट 1 सीजफायर' में प्रभास के साथ साथ पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासन, जगपति बाबू, बॉबी सिम्हा, टीनू आनंद, ईश्वरी राव, श्रिया रेड्डी और रामचंद्र राजू नजर आएंगे। इस मूवी के डायरेक्टर फिल्म 'केजीएफ' फेम फिल्म मेकर प्रशांत नील हैं। ये फिल्म शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 'डंकी' के साथ ही रिलीज हो रही है। ऐसे में दोनों फिल्मों का क्लैश हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications