तेरे नाम के सीक्वल पर जो अपडेट आया, उसे जान सलमान खान के फैंस छाती पीट लेंगे, साजिद का बड़ा फैसला
Tere Naam Sequel: बॉलीवुड की क्लासिक रोमांटिक ड्रामा फिल्मों में शुमार सलमान खान की 'तेरे नाम' (2003) अब एक बार फिर चर्चा में है। क्योंकि 22 साल बाद इस फिल्म का सीक्वल बनने जा रहा है। बताया गया कि निर्माता-निर्देशक साजिद नाडियाडवाला, सलमान खान की सुपरहिट फिल्म 'तेरे नाम' का सीक्वल 'तेरे नाम 2' बनाने की तैयारी में हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि वे फिल्म के मूल निर्माता से इसके अधिकार खरीदने की योजना बना रहे हैं।

लेकिन अब विश्वसनीय सूत्रों ने स्पष्ट कर दिया है कि साजिद इस फिल्म से किसी भी तरह से जुड़े नहीं हैं और उन्होंने इस सीक्वल को बनाने का विचार पूरी तरह से खारिज कर दिया है।
साजिद का स्पष्ट निर्णय
'बॉलीवुड हंगामा' की एक रिपोर्ट के अनुसार, साजिद नाडियाडवाला ने खुद इस बात की पुष्टि की है कि वह 'तेरे नाम 2' का हिस्सा नहीं हैं। उनका मानना है कि वे उन्हीं फिल्मों पर काम करना पसंद करते हैं जिनके अधिकार उनके पास होते हैं। वे दूसरे निर्माताओं की फिल्मों के राइट्स खरीदकर सीक्वल बनाने में यकीन नहीं रखते। इसीलिए उन्होंने इस खबर को सिरे से खारिज कर दिया कि वह सलमान खान या किसी और अभिनेता के साथ 'तेरे नाम 2' बना रहे हैं।
'तेरे नाम' - एक क्लासिक प्रेम कहानी
2003 में रिलीज हुई 'तेरे नाम' सलमान खान के करियर की सबसे यादगार फिल्मों में गिनी जाती है। इसमें भूमिका चावला और रवि किशन जैसे कलाकारों ने भी अहम भूमिकाएं निभाई थीं। फिल्म की भावनात्मक कहानी और संगीत आज भी दर्शकों के दिलों में ताजा है। साजिद का मानना है कि 'तेरे नाम' जैसी क्लासिक और टाइमलेस फिल्म में छेड़छाड़ करना सही नहीं होगा। वह इस कहानी को उसी रूप में छोड़ देना चाहते हैं, जैसी वह बनी थी। बता दें, 2003 में रिलीज़ हुई 'तेरे नाम' में सलमान खान के राधे के किरदार ने दर्शकों को भावुक कर दिया था। भूमिका चावला ने उनकी प्रेमिका निर्जरा की भूमिका निभाई थी। फिल्म का निर्देशन दिवंगत निर्देशक सतीश कौशिक ने किया था। इसकी कहानी, संवाद और संगीत आज भी याद किए जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications