Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

इस बार मंडली के साथ नॉमिनेट हुए साजिद खान, ओवर कॉन्फिडेंस में बोले डायरेक्टर- 'मैं तो 100 पर्सेंट बचूंगा'

इस बार साजिद खान अपनी मंडली के साथ घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए हैं। दर्शक लंबे समय से इस मौके का इंतजार कर रहे थे। वहीं, बीते दिनों साजिद खान का ओवरकॉन्फिडेंस साफ दिखा।

Sajid Khan: डायरेक्टर और 'बिग बॉस' कंटेस्टेंट साजिद खान को लगता है कि दर्शक उन्हें पसंद करते हैं और ये बात नॉमिनेशन प्रक्रिया के दौरान उनके ओवरकॉन्फिडेंस में साफ नजर आई। पहले दिन से ही 'बिग बॉस' के घर में साजिद की एंट्री से दर्शक नाखुश नजर आ रहे थे। उन्हें शुरू से ही घर से बेघर करने की बातें हो रही थीं। लेकिन बावजूद इसके शो शुरू होने के 50 दिनों के बाद तक भी साजिद टिके हुए हैं। लेकिन इस बार घर के और कंटेस्टेंट्स के साथ साजिद खान भी घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए हैं। ऐसे में देखना होगा कि साजिद को बेघर करने की ताक में बैठे बिग बॉस के फैंस क्या करते हैं। साजिद खान ने घर में कई बार ये बात कही है कि वे बहुत बड़े डायरेक्टर हैं और उन्हें कोई भी शो से बाहर नहीं निकाल सकता। हालांकि, इस बार साजिद को प्रियंका चौधरी ने नॉमिनेशन में डाल दिया है। अपनी ही टोली के साथ वे नॉमिनेट हो गए। साथ ही इनके अलावा सुंबुल तौकीर, शालीन भनोट, टीना दत्ता और प्रियंका चौधरी भी घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए हैं।

ओवर कॉन्फिडेंट हैं साजिद खान

ओवर कॉन्फिडेंट हैं साजिद खान

घर में साजिद खान की एक अलग ही मंडली बनी हुई है, जिसमें शिव ठाकरे, निमृत कौर, एमसी स्टैन और अब्दू रोजिक शामिल हैं। घरवालों का आरोप है कि ये मंडली सिर्फ और सिर्फ साजिद खान की वजह से बनी है। मंडली का कोई भी सदस्य साजिद खान के खिलाफ आवाज उठाने की हिम्मत तक नहीं करता। बीते दिनों साजिद का ओवरकॉन्फिडेंस भी साफ नजर आया था, जब उन्होंने कहा कि 100 पर्सेंट वे घर से बाहर नहीं जाने वाले। पिछले 30 सालों से उन्होंने टीवी फिल्म इंडस्ट्री में बहुत काम किया है। लोग उन्हें बचा लेंगे।

कई बार बहस में खोया आपा

कई बार बहस में खोया आपा

ये साजिद खान की बहुत बड़ी गलतफहमी है कि शो के बाहर लोग उन्हें बेहद पसंद करते हैं। साजिद ने शुरुआती दिनों में अच्छा बनने की काफी कोशिशें भी की थीं। लेकिन हर बीतते दिन के साथ घर में हुई लड़ाइयों में साजिद का असली चेहरा धीरे-धीरे नजर आने लगा। घर में अर्चना के साथ कई बार बहस में साजिद अपना आपा खोते दिखे। इस दौरान वे अर्चना को गाली देते भी नजर आए, जिसके बाद वीकेंड का वार में अर्चना को सपोर्ट करते हुए सलमान खान ने साजिद को खूब खरी खोटी सुनाई थी।

लोगों को फूटी आंख नहीं भाते साजिद

लोगों को फूटी आंख नहीं भाते साजिद

बताते चलें कि MeToo के आरोपों में घिरे साजिद खान को लोग जमकर ट्रोल करते हैं। दर्शकों को साजिद खान फूटी आंख नहीं भाते। सोशल मीडिया पर उनके नॉमिनेशन से दर्शकों के बीच खूब खुशी दिखाई दे रही है। साजिद जिस तरह से अपनी मंडली तैयार कर गेम खेल रहे हैं, ये किसी को भी पसंद नहीं आ रहा है। बाहर लोगों का कहना है कि इस वजह से गर के और कंटेस्टेंट्स को मौका नहीं मिल रहा है।

साजिद पर कई बार उठे सवाल

साजिद पर कई बार उठे सवाल

साजिद के इस बिहेवियर के बाद से लोगों ने बिग बॉस तक को बायस कह दिया। दर्शकों ने साफ तौर पर कहा कि बिग बॉस हर टास्क में सिर्फ साजिद खान को ही सपोर्ट करते हैं। गेम साजिद के हिसाब से ही खेली जा रही है। बीते दिनों टास्क के दौरान संचालक की भूमिका निभाते हुए भी साजिद खान को अर्चना और प्रियंका ने अनफेयर बताया था। इसके बाद बाहर भी उनके संचालन पर सवाल उठने शुरू हो गए थे।

फैंस के इंतजार की घड़ी हुई पूरी

फैंस के इंतजार की घड़ी हुई पूरी

लोग साजिद खान के नॉमिनेट होने का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। पहले भी साजिद खान को शो से बाहर निकालने की कई बार दर्शकों ने बातें कहीं है। लोगों ने तो ये तक कहा कि एक बार बस साजिद नॉमिनेट हो जाएं। इस बार साजिद खान नॉमिनेट हुए हैं, तो लोग उनके एविक्ट होने के कयास लगा रहे हैं।

क्या घर में होगी वाइल्ड कार्ड की एंट्री?

क्या घर में होगी वाइल्ड कार्ड की एंट्री?

अब शो और भी दिलचस्प होने वाला है, क्योंकि इसमें वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली है। शो के पहले वाइल्डकार्ड के तौरपर गोल्डन बॉय के नाम से मशहूर सनी नानासाहेब वाघचौरे घर में एंट्री लेंगे। शो में गोल्डन बॉय की एंट्री से लोग काफी एक्साइटेड हैं। हालांकि, साजिद खान को लेकर सोशल मीडिया पर फिर काफी बहस होती दिख रही है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+