फिर छाएगा 'सैयारा' का बुखार, अब ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म, घर पर सुकून से देख सकेंगे फिल्म

18 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई मोहित सूरी की फिल्म 'सैयारा' ने इस साल बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 300 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया इस फिल्म में अहान पांडे और अनीत पड्डा लीड रोल में थे। अहान का इस फिल्म से डेब्यू हुआ है। कम प्रमोशन के बावजूद, 'सैयारा' बॉक्स ऑफिस पर खूब पैसे छापे।

कमाई में तेजी इतनी रही कि फिल्म ने तीन दिन में ही बजट का पूरा पैसा निकाल लिया था। सिनेमाघरों में इसे देखने के लिए भंयकर संख्या में लोग पहुंचे थे। अब ये ओटीटी पर अपना कहर मचाने आ रही है।

Saiyaara OTT Release Date Announced

दर्शकों को दो महीने इंतजार करवाने के बाद 'सैयारा' 12 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर ऑनलाइन स्ट्रीम हो रही है। जो दर्शक सैयारा के बुखार से वंछित रहे हैं, वो इसे अब अपने घर पर बैठकर देख सकते हैं। मेकर्स नहीं चाहते थे कि फिल्म की कमाई में किसी भी प्रकार का असर पड़े। इसलिए उन्होंने इस फिल्म को थोड़े लंबे इंतजार के बाद ओटीटी पर रिलीज किया। फिल्म ने का बजट रिपोर्ट्स के अनुसार 45 करोड़ रुपये है। इसमें प्रिंट एंड पब्लिसिटी का भी पैसा शामिल है। ऐसे में सैयारा ने फिल्म का बजट तीसरे ही दिन निकाल लिया था। इसके बाद अब फिल्म को ब्लॉकबस्टर का भी दर्जा मिला था। ख़ैर अब दर्शक इसे बिना किसी रुकावट के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं।

'सैयारा' अहान पांडे और अनीत पड्डा दोनों के लिए ही मुख्य भूमिकाओं में पहली फिल्म है। हालांकि, अनीत इससे पहले 2022 में रेवती द्वारा निर्देशित 'सलाम वेंकी' में भी नजर आ चुकी हैं। इस फिल्म में उनका छोटा रोल था। मोहित सूरी द्वारा निर्देशित 'सैयारा' यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी है। इससे पहले मोहित सूरी ने 2022 में 'एक विलेन रिटर्न्स' का निर्देशन किया था। जो बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+