Saiyaara Movie Review: मोहित सूरी की 'सैयारा' ने जगाई बॉलीवुड की उम्मीद, अहान-अनीत ने किया कमाल
Saiyaara Movie Review In Hindi: सैयारा की कहानी वाणी बत्रा नाम की एक लड़की की है। जो धोखे का शिकार हो गई है। दरअसल, वो बॉयफ्रेंड से शादी कर रही थी। लेकिन शादी ही के दिन उसका बॉयफ्रेंड भाग जाता है। तब से वो सदमें में आ जाती है। लेकिन क्या है कि मूव ऑन तो करना ही होता है। इसलिए वो नौकरी करने का फैसला करती है। यहां उसकी मुलाकात कृष से होती है। जो सिंगर है, लेकिन अभी नेम और फेम के लिए भटक रह है। दोनों मिलते हैं और वाणी कृष के लिए गाने लिखने लगती है। धीरे धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ जाती हैं। लेकिन जिस तरह जिंदगी आसान नहीं है, ठीक उसी तरह इस फिल्म की कहानी भी आसान नहीं है। यहां कहानी घूमती है और बड़ा मोड़ लेती है। वो क्या है उसके लिए आपको फिल्म देखनी चाहिए।

फिल्म से अनीत पड्डा और अहान पांडे दोनों ही डेब्यू कर रहे हैं। दोनों ने अपनी छाप छोड़ दी है। ऐसा नहीं लगता है कि इन दोनों की पहली फिल्म है। अहान ने एंग्री वाले सीन में कहीं भी ओवर नहीं किया। बहुत बैलेंस एक्टिंग की है। कुछ ऐसा ही हाल अनीत पड्डा का भी है। दोनों के चेहरे में भरपूर मासूमियत है। अहान ने अपने इस किरदार से वर्सटैलिटी का भी परिचय दिया है। अहान को देख ऐसा नहीं लगता है कि वो अनन्या पांडे के भाई हैं। उन्हें एक्टिंग आती है और जोरदार आती है। वो करने की कोशिश नहीं करते हैं। वहीं, अनीत की जितनी तारीफ करो उतनी कम है।
सैयारा को मोहित सूरी ने डायरेक्ट किया है। जिन्होंने पहले आशिकी 2 और एक विलन जैसी फिल्में बनाई हैं। इस बार भी वो वही मैजिक लेकर आए हैं। जो मजेदार और फ्रेश लगता है। मोहित जिस लिए जाने जाते हैं, वो इस फिल्म से दर्शकों को बताते हैं। फिल्म की कहानी संकल्प सडाना ने लिखी है। जो अच्छी है और रोमांचक है। ऐसा कहीं नहीं लगता कि आप बोर हो रहे हैं। रोहन शंकर के डायलॉग्स भी अच्छे हैं।
फिल्म का म्यूजिक सचेत-परंपरा, तनिष्क बागची, ऋषभ कांत, मिथुन, विशाल मिश्रा, अर्सलान निसामी और फहीम अब्दुल्ला ने कंपोज किया है। टाइटल ट्रैक के अलावा आपको बहुत गाने याद नहीं होंगे। लेकिन जब आप फिल्म को देखते हैं और गाने आते हैं तब वो बहुत सधे हुए लगते हैं। सिचुएशन के हिसाब से सारे गाने फिट बैठते हैं।
सैयारा म्यूजिकल फिल्म है। इसमें आपको मोहित सूरी की आशिकी 2 वाला टच मिलेगा। लेकिन फिल्म की कहानी और बाकी चीजें उससे बहुत अलग हैं। इस परसेप्शन से फिल्म देखने भी नहीं जाना चाहिए। इसके अलावा दोनों नए एक्टर्स की मेहनत भी फिल्म को देखने के लायक बनाती है। ख़ैर फिल्म ये फिल्म थिएटर में देखनी चाहिए और उसका एक्सपीरिएंस करना चाहिए। मेरी बात यहीं तक आप भी फिल्म देखें और अपनी राय बनाएं।












Click it and Unblock the Notifications