Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Saiyaara Trailer: इश्क, जूनून या दीवानापन, क्या है ' सैयारा' का मतलब? ट्रेलर ने रिलीज होते ही काटा बवाल

Saiyaara Trailer: आज मोहित सूरी की रोमांटिक-म्यूजिकल फिल्म 'सैयारा' का मोस्ट अवेटेड ट्रेलर रिलीज हुआ है। 2 मिनट से ज्यादा लंबे इस वीडियो क्लीप में इश्क, जूनून, मोहब्बत और दीवानेपन की हद दिखाई पड़ रही है। ट्रेलर ने आते ही सोशल मीडिया पर जमकर बवाल काट दिया है।

ये क्लिप कभी 'रॉकस्टार' के रणबीर कपूर की तो कभी 'आशिकी टू' के हीरो आदित्य रॉय कपूर की याद दिला रही है लेकिन इसके बावजूद ट्रेलर में कुछ ऐसा है जिसे कि दर्शक अंत तक देखना चाहते हैं। इस फिल्म से दो नए चेहरे फिल्मी दुनिया में कदम रख रहे हैं और उनक नाम हैं - अहान पांडे और अनीत पड्डा

Saiyaara Trailer

फिल्म के निर्देशक मोहित सूरी ने खुलासा किया है कि 'उन्हें सैयारा को लेकर दर्शकों से मिल रहे प्यार से बहुत खुशी हो रही है, एक समय ऐसा था जब उन्होंने नए कलाकारों के साथ सैयारा बनाने का विचार ही छोड़ दिया था, उन्हें ऐसे डेब्यू कलाकार नहीं मिल रहे थे जिनमें अभिनय की क्षमता हो।'

अहान पांडे और अनीत पड्डा दोनों में स्पार्क है

'लेकिन जब उन्हें अहान पांडे और अनीत पड्डा मिले, तब उन्हें विश्वास हुआ कि ये दोनों उनकी कसौटी पर खरे उतरेंगे, दोनों में स्पार्क है। अगर मुझे अहान पांडे और अनीत पड्डा जैसे काबिल कलाकार नहीं मिले होते, तो मैं 'सैयारा' बनाता ही नहीं।'

अहान और अनीत में स्पार्क है (Saiyaara)

'मैं ईमानदारी से कह रहा हूं कि मैं किसी और प्रोजेक्ट पर काम करने का सोच रहा था, तभी मेरी मुलाकात यशराज फिल्म्स से हुई जो एक युवा प्रेम कहानी की तलाश में थे और अहान-अनीत को एक फिल्म के लिए तैयार कर रहे थे।'

'सैयारा' का मतलब क्या है? (Saiyaara)

आपको बता दें कि 'सैयारा', यशराज फिल्म्स और मोहित सूरी की पहली फिल्म है और इस फिल्म का टाइटल भी काफी अलग है। नोट करने वाली बात ये है कि फिल्म के ट्रेलर में ही 'सैयारा' का मतलब बताया गया है, जिसने लोगों की उत्सुकता को शांत किया है।

'तारों में एक तन्हा तारा'

दरअसल अभिनेत्री अनीत पड्डा हीरो अहान पांडे से ट्रेलर में ही कहती है कि जानते हो 'सैयारा' का मतलब क्या है? 'सैयारा'का मतलब है 'तारों में एक तन्हा तारा', जो खुद से रौशन कर दे जग ये सारा, तुम हो ना मेरे 'सैयारा'।

मस्ती , प्यार , ग्लैमर और लिपलॉक की भरमार

इसके बाद 'सैयारा' लिरिक्स वाला गीत बजने लगता है। ट्रेलर देखने के बाद लगता है कि इस फिल्म में एक्शन है, मस्ती है, प्यार है, ग्लैमर है और लिपलॉक की भी भरमार है। एक म्यूजिकल लवस्टोरी जो कि यूथ की ध्यान में रखकर बनाई गई है, अब ये कितना लोगों को रोमांचित करती है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा लेकिन आज की डेट में कहा जा सकता है कि ट्रेलर ने गदर काट दिया है और इसी वजह से अहान पांडे और अनीत पड्डा, दोनों काफी ट्रेंड कर रहे हैं।

Saiyaara 18 जुलाई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी

फिल्म ने अब तक फहीम-अर्सलान का टाइटल ट्रैक 'सैयारा', जुबिन नौटियाल का 'बर्बाद' , विशाल मिश्रा का 'तुम हो तो', सचेत-परंपरा का 'हमसफर' और अरिजीत सिंह- मिथुन का 'धुन' जैसे चार्टबस्टर गानों के साथ का म्यूजिक एलबम दे दिया है। 'सैयारा' 18 जुलाई, 2025 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी

कौन हैं अहान पांडे?

अहान पांडे बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडे के भाई चिक्की पांडे के बेटे हैं यानी कि वो अभिनेत्री अनन्या पांडे के कजिन हैं। चिक्की का पूरा नाम आलोक शरद पांडे हैं और वो अक्षरा फाउंडेशन ऑफ आर्ट्स एंड लर्निंग के को-फाउंडर हैं। अहान की एक बहन भी है जिनका नाम अलाना पांडे है और वो यूट्यूबर हैं।

कौन हैं अनीत पड्डा?

अनीत पड्डा ने 'सलाम वेंकी' से अपने अभिनय की शुरुआत की थी, इसके बाद वो नित्या मेहरा की वेब सीरीज बिग 'गर्ल्स डोंट क्राई' में नजर आई थीं। वो 22 साल की हैं और उनके इंस्टाग्राम पर 36.3K फॉलोअर्स हैं।

सैयारा का ट्रेलर यहां देखें

Take a Poll

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+