OI Exclusive: 'उनके हाथ में लिखा था', 32 साल बाद सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने खोला शाहरुख खान का बड़ा राज
OI Exclusive, Suchitra Krishnamurthy Interview Hindi: सुचित्रा कृष्णमूर्ति का नाम लेते ही आंखों के सामने फिल्म 'कभी हां कभी ना' की 'एना' ( सुचित्रा का फिल्म में नाम) का चेहरा आ जाता है। पर्दे पर वो मासूम सी लड़की , जिसे देखते ही सुनील ( शाहरुख खान का फिल्म में नाम ) को प्यार हो जाता है। पर्दे पर दोनों की कमेस्ट्री कमाल की थी, जिसकी ताजगी लोग आज 32 साल बाद भी महसूस करते हैं।
वनइंडिया हिंदी से एक्सक्लूसिव बातचीत में सुचित्रा ने शाहरुख खान को लेकर बड़ा खुलाासा किया है, जिसे सुनने के बाद किंग खान के फैंस को निश्चित रूप से काफी हैरानी होगी।

दरअसल सुचित्रा कृष्णमूर्ति से सवाल किया गया था कि 'आपने शाहरुख खान के साथ फिल्म की, उस वक्त क्या आपको लगा था कि आपके कोस्टार फिल्मी दुनिया में इतनी आगे जाएंगे?' तो इस पर बॉलीवुड की इस मल्टी टैलेंटड अभिनेत्री ने बड़ी बात बताई।
'मेरे पिताजी ने देखा था शाहरुख खान का हाथ'
उन्होंने कहा कि 'हां बिल्कुल लगा था, दरसअल मेरे पिताजी ने उनका हाथ देखा था और बिल्कुल बताया था कि जो होने वाला है और उनके मैनर्स से भी पता था कि वो बहुत आगे जाएंगे, वो एक फोकस्ड हार्स की तरह भाग रहे थे, जब इतना विजन, पैशन, फोकस , टैलेंट और इंटेलिजेंस है तो इंसान को जाना ही है आगे।'
टीवी की दुनिया से Suchitra Krishnamurthy ने की थी करियर की शुरुआत
आपको बता दें कि सुचित्रा और शाहरुख दोनों ही एक ऐसे कलाकार हैं, जिन्होंने टीवी की दुनिया से अपने करियर की शुरुआत की थी। सुचित्रा ने 1987 में टीवी धारावाहिक 'चुनौती' से अभिनय की दुनिया में कदम रखा तो वहीं शाहरुख खान ने 1989 में टीवी सीरियल 'फौजी' से अपना सफर शुरु किया था।
'कभी हां कभी ना' से रखा बॉलीवुड में कदम (Suchitra Krishnamurthy)
'कभी हां कभी ना' साल 1993 में कुंदन शाह द्वारा निर्देशित एक हिंदी भाषा की कॉमेडी ड्रामा फिल्म थी, इस फिल्म ₹55 मिलियन (US$1.75 मिलियन) की कमाई की थी। जो कि सुचित्रा की पहली फिल्म थी और इस फिल्म के जरिए ही वो रातों-रात जवां दिलों की धड़कन बन गई थीं।
शेखर कपूर से शादी करने के बाद छोड़ी एक्टिंग
हालांकि करियर के इस दौर में उन्हें मशहूर फिल्म निर्माता शेखर कपूर से प्यार हो गया और उन्होंने शादी करके एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कह दिया था। दोनों को शादी से एक बेटी है कावेरी, हालांकि इस शादी की उम्र लंबी नहीं रही और दोनों का तलाक हो गया।
क्या है ड्रामा क्वीन? (Suchitra Krishnamurthy)
'ऑडिबल' ने सुचित्रा कृष्णमूर्ति द्वारा रचित अपने पहले भारतीय संगीत नाटक, 'ड्रामा क्वीन - द म्यूजिकल प्ले' के लॉन्च की घोषणा की है। इस प्ले को सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ही इसे लिखा, संगीतबद्ध, प्रस्तुत और निर्मित किया है। सुचित्रा ने कहा कि यह सत्य का रंगमंच है, जो हर उस महिला को आईना दिखाता है जिसने भूमिकाएं निभाई हैं, प्रेम में खुद को खोया है और यह कहने का साहस किया है कि 'I am Enough।'












Click it and Unblock the Notifications