Box Office Collection Day 9: 'सैयारा' का बमफाड़ कलेक्शन जारी, नौवे दिन बना दिया नया रिकॉर्ड
Saiyaara Box Office Collection Day 9: मोहित सूरी की फिल्म सैयारा का बुखार दर्शकों पर अभी भी चढ़ा हुआ है। फिल्म ने कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड बना लिए हैं। अहान पांडेय औरअनीत पड्डा की फिल्म ब्लॉकबस्टर हो चुकी है। इस फिल्म का कुल कलेक्शन 200 करोड़ रुपये के पार जा चुका है। फिल्म को रिलीज हुए 9 दिन हो गए हैं।
नौंवे दिन भी फिल्म की कमाई में गिरवाट देखने को नहीं मिली है। आठवें दिन के मुकाबले 47.22% का उछाल देखने को मिला है। फिल्म की कुल ऑक्यूपेंसी भी 39.85% रही।

हर दिन के हिसाब से कमाई
पहले दिन - 21.5 करोड़ रुपये
दूसरे दिन - 26 करोड़ रुपये
तीसरे दिन - 35.7 करोड़ रुपये
चौथे दिन - 24 करोड़ रुपये
पांचवे दिन - 25 करोड़ रुपये
छठवें दिन - 21.5 करोड़ रुपये
सांतवे दिन - 19 करोड़ रुपये
आठवें दिन - 18 करोड़ रुपये
नौवे दिन- 26.5 करोड़ रुपये
टोटल 217.25 करोड़ रुपये
वहीं फिल्म वर्ल्डवाइड आंकड़ा 270 करोड़ के पार चला गया है। सैयारा ने अपने इस कलेक्शन के साथ 'सैयारा' ने पहले आमिर खान की 'सितारे ज़मीन पर' को पछाड़ा. फिर अजय देवगन की 'रेड 2' को. इसके बाद अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 5' के कलेक्शन को भी इसने पछाड़ा दिया है। इतना ही नहीं कार्तिक आर्यन की हिट फिल्म भूल भुलैया 2 के लाइफ टाइम कलेक्शन को भी इसने बहुत पीछे छोड़ दिया है। फिल्म की कमाई देख हर कोई हैरान है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि कलेक्शन की रफ्तार ऐसे ही चलती रही तो फिल्म 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा जल्द ही छू लेगी।
हालांकि अगले हफ्ते सिनेमाघरों में अजय देवगन की सन ऑफ सरदार 2 और सिद्धांत चतुर्वेदी की धड़क 2 रिलीज हो रही है। ऐसे में देखने ये भी है कि फिल्म की कमाई में ब्रेक लगता है या फिर ये ऐसे ही चलती रहती है। अजय ने अपनी फिल्म को सैयारा का बज देखने के बाद आगे खिसका दिया था।












Click it and Unblock the Notifications