Saiyaara Box Office Collection: दूसरे मंडे टेस्ट में अव्वल नंबर से पास हुई 'सैयारा', बजट चार गुना हुई कमाई
Saiyaara Box Office Collection: फिल्म सैयारा को रिलीज हुए 11 दिन हो गए हैं। फिल्म 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। सैयारा का कुल कलेक्शन 256 करोड़ रुपये के पार चला गया है। फिल्म से अहान पांडेय और अनीत पड्डा का डेब्यू हुआ है। दोनों नए एक्टर हैं। उनकी फिल्म ने दर्शकों को थिएटर जा कर फिल्म देखने के लिए मजबूर कर दिया है। सैयारा का बुखार अभी भी छाया हुआ है।
ग्यारहवें दिन यानी दूसरे सोमवार को फिल्म भी कमाई अच्छी रही। फिल्म ने 9.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं, दसवें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का जलवा देखने को मिला था। फिल्म ने अपने दूसरे रविवार को 30 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इस फिल्म की खासियत ये है कि वीकेंड के साथ-साथ फिल्म वीकडेज में भी जबरदस्त कमाई कर रही है। हर दिन की कमाई के आंकड़े हम आपको सिलसिलेवार तरीके से बता रहे हैं।

पहले दिन - 21.5 करोड़ रुपये
दूसरे दिन - 26 करोड़ रुपये
तीसरे दिन - 35.7 करोड़ रुपये
चौथे दिन - 24 करोड़ रुपये
पांचवे दिन - 25 करोड़ रुपये
छठवें दिन - 21.5 करोड़ रुपये
सांतवे दिन - 19 करोड़ रुपये
आठवें दिन - 18 करोड़ रुपये
नौवे दिन- 26.5 करोड़ रुपये
दसवें दिन- 30 करोड़ रुपये
ग्यारहवां दिन- 9.50 करोड़ रुपये
टोटल 256.75 करोड़ रुपये
वहीं फिल्म वर्ल्डवाइड आंकड़ा 300 करोड़ के पार चला गया है। सैयारा की कमाई देखने के बाद ट्रेड एक्सपर्ट्स भी हैरान है। बिना किसी पब्लिसिटी और इंटरव्यू के ये फिल्म लगातार बिजनेस में उछाल बनाए हुए है। वीकडेज में सुपरस्टार्स की फिल्मों के आंकड़ें 2-3 करोड़ रुपये आने लगते थे। लेकिन सैयारा के साथ ऐसा नहीं हो रहा है। ये फिल्म यूथ को ज्यादा पसंद आ रही है। ऐसे में वही वर्ग थिएटर में सबसे ज्यादा संख्या में पहुंच रहे हैं।
बता दें, 'सैयारा' ने पहले आमिर खान की 'सितारे ज़मीन पर', अजय देवगन की 'रेड 2' और अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 5' के कलेक्शन को भी इसने पछाड़ा दिया है। इतना ही नहीं कार्तिक आर्यन की हिट फिल्म भूल भुलैया 2 के लाइफ टाइम कलेक्शन को भी इसने बहुत पीछे छोड़ दिया है। फिल्म की कमाई देख हर कोई हैरान है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि कलेक्शन की रफ्तार ऐसे ही चलती रही तो फिल्म 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा जल्द ही छू लेगी।












Click it and Unblock the Notifications