कौन हैं धर्मेंद्र की भाभी, जिन्होंने देवर के निधन की खबर पर किया रिएक्ट, बोलीं- उनके जाने का गम
Dharmendra Death: 24 नवंबर 2025 की सुबह धर्मेंद्र का मुंबई में निधन हो गया। वे 89 साल के थे। रिपोर्ट्स की माने तो धर्मेंद्र का निधन हार्ट कॉम्पलिकेशन की वजह से हुआ है। हालांकि अभी तक डॉक्टर्स की तरफ से ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। उनके निधन से हर कोई सदमें है।
अभिनेता से लेकर नेता तक धर्मेंद्र को श्रद्धाजंलि दे रहे हैं। इन सबके बीच उनके बड़े भाई की पत्नी ने भी रिएक्ट किया है। कौन हैं उनके बड़े भाई और उनकी पत्नी? उन्होंने अपने बयान में धर्मेंद्र को लेकर क्या बोला, ये हम आपको इस रिपोर्ट में बता रहे हैं।

दिवंगत एक्टर दिलीप कुमार धर्मेंद्र को छोटा भाई मानते थे। इसी रिश्ते से धर्मेंद्र सायरा बानो को भाभी मानते थे। ऐसे में अपने देवर के निधन पर सायरा ने NDTV से बात करते हुए कहा, धर्मेंद्र के निधन का गम भुला पाना मुश्किल है। दिलीप साहब (दिलीप कुमार) उन्हें अपना छोटा भाई मानते थे। वह अक्सर मेरे घर दिलीप साहब के साथ बातें करने, खाने-पीने और कभी-कभी ड्रिंक करने आते थे। मैं इस बारे में बात करने के लिए बहुत दुखी हूँ। मैं उन्हें हमेशा याद रखूँगा। बता दें, धर्मेंद्र दिलीप साहब को अपना आइडल भी मानते थे। दोनों के बीच बहुत खास रिश्ता था।
छह दशकों की विरासत और पारिवारिक जीवन
धर्मेंद्र का जन्म 8 दिसंबर 1935 को पंजाब के लुधियाना जिले के एक गाँव में हुआ था। उनका असली नाम धर्मेंद्र केवल कृष्ण देओल था। मात्र 19 वर्ष की उम्र में उन्होंने प्रकाश कौर से शादी की थी, बाद में वे हेमा मालिनी के जीवनसाथी बने। धर्मेंद्र ने अपने पीछे छह दशकों से अधिक लंबा फिल्मी सफर और एक अद्वितीय विरासत छोड़ी है। उनके परिवार में पत्नी हेमा मालिनी और छह बच्चे - सनी देओल, बॉबी देओल, ईशा देओल, अहाना देओल, अजीता और विजेता देओल शामिल हैं।
सिनेमा में सुनहरा सफर
1960 में 'दिल भी तेरा हम भी तेरे' से अपने करियर की शुरुआत करने वाले धर्मेंद्र ने एक्शन, रोमांस और कॉमेडी-हर शैली में अपनी छाप छोड़ी। वे 70 के दशक में 'ही-मैन' के नाम से पहचाने जाने लगे। उनकी प्रमुख फिल्मों में 'फूल और पत्थर', 'मेरा गाँव मेरा देश', 'यादों की बारात', 'नौकर बीवी का', 'बेताब', 'घायल' और 'शोले' जैसी सुपरहिट फिल्में शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications