'हमारा इतिहास रहा है लेकिन हम....', करीना कपूर से शादी से पहले सैफ अली खान ने एक्स वाइफ को लिख दी थी ऐसी बात

Saif Ali Khan: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। सैफ अली खान ने बहुत ही छोटी उम्र में हिंदी सिनेमा की शानदार एक्ट्रेस अमृता सिंह से शादी कर ली थी। अमृता सिंह अपने पति सैफ अली खान से 12 साल बड़ी थीं। वहीं शादी के 13 साल बाद दोनों का तलाक हो गया था।

साल 2012 में सैफ ने की थी करीना से शादी
इसके बाद सैफ अली खान ने साल 2012 में अपने से 10 साल छोटी एक्ट्रेस करीना कपूर से शादी कर ली थी। दोनों के दो बेटे, तैमू और जेह हैं। इन दिनों सैफ अली खान अपनी पत्नी करीना और दोनों बेटों के साथ एक खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं।

saif ali khan

सैफ अली खान और अमृता सिंह का तलाक
सैफ अली खान और अमृता सिंह तलाक लेने के बाद से कभी भी एक दूसरे से बात नहीं करते हैं। जबकि दोनों के बच्चे यानी सारा अली खान और इब्राहिम अली खान पापा सैफ और उनकी पत्नी करीना कपूर से मुलाकात करते हैं और उनके घर भी जाते हैं।

'एक्स वाइफ अमृता सिंह को भेजा था लेटर'
आपको बता दें कि सैफ अली खान ने एक बार बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में खुलासा किया था कि जिस दिन वह करीना कपूर से शादी करने वाले थे, उस दिन उन्होंने अपनी एक्स वाइफ अमृता सिंह को एक लेटर भेजा था।

'मैं जिंदगी का एक नया चैप्टर शुरू करने जा रहा हूं'
सैफ अली खान ने बताया था कि उस लेटर में उन्होंने लिखा था- मैं आज अपनी जिंदगी का एक नया चैप्टर शुरू करने जा रहा हूं। हमारा एक इतिहास रहा है लेकिन हम दोनों एक दूसरे के बारे में अच्छा ही सोचते हैं। सैफ अली खान ने ये भी बताया था कि अमृता सिंह को वो लेटर भेजने से पहले उन्होंने उसे करीना कपूर को दिखाया था।

सारा अली खान ने पापा से कही थी ऐसी बात
सैफ अली खान ने बताया था कि वो लेटर मिलने के बाद सारा अली खान ने उन्हें फोन किया था और कहा था- हम सभी खुश हैं और आपकी शादी के लिए पहुंच रहे हैं। आपको बता दें कि पापा सैफ अली खान की दूसरी शादी के लिए उनके बेटे इब्राहिम अली खान और बेटी सारा अली खान भी पहुंची थीं। हालांकि शादी में अमृता सिंह नहीं पहुंची थीं और न ही उन्होंने कई करीना कपूर से मुलाकात की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+