क्या पत्नी करीना कपूर से परेशान हो गए हैं पति सैफ अली खान?, एक्टर बोले- वो औरत मेरा सबकुछ बर्बाद....

Saif Ali Khan On Kareena Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान अपनी फिल्मों के साथ साथ अपने परिवार को भी पूरा टाइम देती नजर आती हैं। करीना कपूर खान अपने दोनों बेटों, तैमूर और जेह की परवरिश का भी पूरा ध्यान रखती हैं।

सोशल मीडिया से दूर रहते हैं सैफ अली खान
करीना कपूर खान अपनी फैमिली के साथ अक्सर सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं और अपने फैंस को अपनी लाइफ का अपडेट देती रहती हैं। करीना कपूर खान सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। दूसरी तरफ उनके पति सैफ अली खान सोशल मीडिया से कोसों दूर रहते हैं।

saif ali khan

करीना कपूर को लेकर सैफ अली खान का बड़ा बयान
फिलहाल सैफ अली खान ने अपनी पत्नी करीना कपूर की सोशल मीडिया प्रेजेंस को लेकर एक बड़ा बयान दिया है और इस पर उनका और उनके बच्चों का क्या रिएक्शन है उसे भी सरेआम रिवील किया है।

सैफ ने करीना को बताया सोशल मीडिया क्वीन
सैफ अली खान ने पत्नी करीना कपूर को लेकर बोला है कि उनकी पत्नी सोशल मीडिया क्वीन हैं। हालांकि उन्हें और उनके बच्चों को करीना कपूर का ये रूप बिल्कुल पसंद नहीं है। सैफ ने साफ कहा कि उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं है कि करीना अपने पर्सनल मूमेंट्स को सोशल मीडिया पर शेयर करें।

'हर मोमेंट को कैप्चर करना मुझे पसंद नहीं'
करीना कपूर की हर मोमेंट को कैप्चर करने की आदत उनके पति सैफ अली खान को पसंद नहीं है। सैफ ने कहा है कि वो करीना कपूर को ट्रेवल और कुकिंग जैसी इंटरेस्टिंग चीजें फॉलो करते हुए देखते हैं, लेकिन पर्सनली उन्हें ऐसा लगता है कि किसी भी मोमेंट की फोटो लेना, उनके लिए ये मोमेंट बर्बाद करने जैसा है।

सैफ अली खान ने कहा- करीना हर चीज की फोटो लेती है
सैफ अली खान ने कहा कि उन्हें लाइफ इन्जॉय करना पसंद है लेकिन कभी-कभी जब वह डिनर कर रहे होते हैं, या बीवी-बच्चों के साथ कुछ पर्सनल कर रहे होते हैं और तब करीना कहती हैं- क्या हम फोटो ले लें? इस पर सैफ मना कर देते हैं।

'सोशल मीडिया काफी टाइम कंस्यूमिंग है'
सैफ अली खान का मानना है- हम एक पल को शूट कर सकते हैं या तो उसे महसूस कर सकते हैं। दोनों एक साथ करना काफी मुश्किल होता है। सोशल मीडिया अच्छी चीज है लेकिन ये काफी टाइम कंस्यूमिंग है। ऐसा हर वक्त करने से समय की बर्बादी होती है।

'सोशल मीडिया पर काफी नेगेटिविटी फैली है'
सैफ अली खान ने रिवील किया है कि वो कभी-कभी इंस्टाग्राम चलाते हैं और घंटों तक बकवास चीजें देखते रहते हैं। तब करीना उन्हें कहती हैं कि वो ठीक चीजें फॉलो नहीं कर रहे हैं। इसके बाद वो ऐप डिलीट कर देते हैं क्योंकि उन्हें एहसास होता है कि उन्होंने जो समय बर्बाद किया है उससे अच्छा तो वो किताब पढ़ लेते। सैफ ने सोशल मीडिया को खतरनाक बताया है क्योंकि यहां काफी नेगेटिविटी भी है।

'सोशल मीडिया के पीछे समय बर्बाद करती हैं करीना'
सैफ अली खान ने साफ कहा कि पत्नी करीना कपूर की तरह वह अपना ढेर सारा टाइम सोशल मीडिया को नहीं दे सकते हैं। उन्हें लगता है कि करीना भी अपना काफी टाइम सोशल मीडिया के पीछे बर्बाद करती हैं जो कि उन्हें नहीं करना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+