'फिल्म इवेंट मत बनाइए', पैपराजी पर सैफ अली खान का फिर फूटा गुस्सा, जेह की फोटो लेने पर लगाई क्लास

Saif Ali Khan Viral Video: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान इन दिनों अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। एक्टर आए दिन पत्नी करीना कपूर और दोनों बेटे जेह और तैमूर के साथ स्पॉट होते रहते हैं। वैसे तो सैफ अली खान मीडिया से हमेशा से अच्छे से बिहेव करते हैं लेकिन कई बार ऐसा भी मौका आया जब पैपराजी पर उनका गुस्सा फूट पड़ा।

हाल ही में सैफ का एक वीडियो सामने आया। सोमवार को एक्टर बेटे जेह के साथ फुटबॉल खेलने के बाद स्पॉट हुए। लेकिन, सैफ को पैपराज़ी का इन्हें फुटबॉल ग्राउंड तक फॉलो करना पसंद नहीं था। इस वीडियो में उन्हें खेल के बाद पैपराजी ने सैफ और जेह की फोटो क्लिक की और इस चीज एक्टर बुरी तरह चिढ़ गए।

Saif Ali Khan

वीडियो में, जब सैफ को फुटबॉल ग्राउंड से बाहर निकलते हुए देखा गया तो उन्होंने जेह का हाथ पकड़ा हुआ था। तभी पैपराजी चिल्लाने लगे और उनसे एक तस्वीर के लिए रिक्वेस्ट करने लगे। ये देखकर सैफ को गुस्सा आ जाता है और वह कहते हैं कि, 'एक सेकंड भैसाहब, बच्चे लोग फुटबॉल खेल रहे हैं, आप लोग इसे फिल्म इवेंट बना दो।"

सैफ के बाद, करीना ने भी अपनी कार की ओर बढ़ते हुए दिखाई दी और जब फोटोग्राफर्स ने उसका नाम बुलाया तो एक्ट्रेस ने स्माइल दी और वह अपनी कार की तरफ बढ़ गई। इस वीडियो के वायरल होने के बाद फैंस ने सैफ अली खान का जमकर सपोर्ट किया। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, "वह पूरी तरह सही है।" एक ने लिखा, "उससे सहमत हूँ।"

बता दें कि सैफ और करीना और उनके दोनों बच्चे पैप्स के फेवरेट सेलेब्रिटीज हैं। हालांकि, यह पहली बार नहीं है कि जब सैफ को पैपराजी पर यूं भड़कते हुए देखा गया। हाल ही में, उनके घर में प्रवेश करते समय जब उनकी और करीना की तस्वीरें लेने की कोशिश की गई तो वह गुस्सा हो गए थे। उन्होंने उन्हें कहा, "ऐसा करिए आप हमारे बेडरूम में आ जाइए।" सैफ का ये वीडियो उस वक्त काफी चर्चा में रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+