सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम की हुई बॉलीवुड में एंट्री, करण जौहर के साथ करेंगे काम

मुंबई, 2 अक्टूबर: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान बॉलीवुड में एंट्री करने जा रहे हैं। खुद सैफ ने एक इंटरव्यू में ये जानकारी दी है। इब्राहिम जल्दी ही एक फिल्म में करण जौहर को असिस्ट करेंगे। इब्राहिम की इस फिल्म से एक्टर के तौर पर नहीं बल्कि असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर शुरुआत हो रही है। फिल्म का नाम 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' है, जिसमें करण के असिस्टेंट इब्राहिम होंगे।

तैमूर करण के साथ कर रहे काम

तैमूर करण के साथ कर रहे काम

एक बातचीत में सैफ ने बताया कि इब्राहिम करण जौहर को उनकी अपकमिंग फिल्म 'रॉकी और रानी' में असिस्ट कर रहा है। वो उनसे अपने आइडिया शेयर करता है और सपनों के बारे में बात करता है। अपने बच्चों को लेकर सैफ ने कहा कि सारा सभी बच्चों से बड़ी हैं, उसका नेचर सबसे अलग है। तैमूर को जहां एक अच्छे गाइडेंस की जरूरत है तो वहीं अभी जेह अपनी स्माइस से सभी का दिल जीत रहा है।

कई बड़े सितारे आएंगे फिल्म में नजर

कई बड़े सितारे आएंगे फिल्म में नजर

करण जौहर ने कुछ समय पहले ही 'रॉकी और रानी' का ऐलान किया था। फिल्म में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की जोड़ी लीड रोल में नजर आने वाली है। उनके अलावा फिल्म में धर्मेंद्र, जया बच्चन, शबाना आजमी जैसे बड़े नाम भी दिखेंगे। बता दें कि करण जौहर पांच साल बाद फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का निर्देशन करेंगे। 2016 में आई फिल्म ऐ दिल है मुश्किल को डायरेक्ट करने के बाद करण ने कोई फिल्म निर्देशित नहीं की है।

सैफ और अमृता के बेटे हैं इब्राहिम खान

सैफ और अमृता के बेटे हैं इब्राहिम खान

इब्राहिम अली खान सैफ अली खान और एक्ट्रेस अमृता सिंह के बेटे हैं। उनकी बहन सारा अली पहले से ही बतौर एक्ट्रेस फिल्मों में काम कर रही हैं। बता दें कि सैफ ने अमृता से तलाक लेने के बाद करीना कपूर से दूसरी शादी कर ली थी। सैफ अली खान को करीना कपूर खान से दो बेटे तैमूर और जेह हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+