सैफ अली खान की बेटी सारा अली ने मंदिर, मस्जिद, चर्च और गुरुद्वारा में टेका माथा, बताई ये वजह
नई दिल्ली, 22 सितंबर। बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान एक्ट्रेस बेटी सारा अली खान सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। घूमने की काफी शौकीन सारा आए दिन अपने वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए शेयर करती हैं। सारा अली ने इससे कई बार मंदिर में दर्शन करते हुए अपनी फोटोज शेयर की जिसके बाद वो जमकर ट्रोलिंग का शिकार हुईं। वहीं अब सारा ने सभी धार्मिक स्थलों में प्रार्थना करते हुए अपनी फोटो शेयर की है और एक मैसेज लिखा है। जिसके बाद उनकी जमकर तारीफ हो रही है।

सारा अली खान कश्मीर में छुट्टियां मनाने गई हैं
पहले बता दें सारा अली खान सैफ अली खान की पहली पत्नी अमृता सिंह की बेटी हैं। यहीं कारण कि सारा मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए भी जाती हैं। फिलहाल, सारा अली खान इन दिनों कश्मीर में छुट्टियां बिताने गई हुई हैं। सारा अली खान ने ये सभी फोटोज वहीं से शेयर की है।

सारा ने मंदिर, मस्जिद, चर्च और गुरुद्वारे में पहुंच कर की प्रार्थना
सारा अली खान को अकसर धार्मिक स्थलों पर जाती हैं। हमेशा सभी धर्मों के स्थलों पर जाकर पूजा करती हैं। सारा ने ऐसा ही कश्मीर पहुंच कर किया। सारा अली खान ने भी वो ही कश्मीर में भी किया है। सारा अली खान ने कुछ फोटो और वीडियो अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किए हैं जिनमें वह मंदिर, मस्जिद, चर्च और गुरुद्वारे में प्रार्थना करती दिखाई दे रही हैं। सारा अली खान की इन फोटो और वीडियो को फैन्स जमकर पसंद कर रहे और सारा की तारीफ कर रहे हैं।
सारा अली खान ने पोस्ट लिखकर बताई ये वजह
सैफ और अमृता की बेटी सारा अली ने कश्मीर विजिट की ये फोटो शेयर करते हुए लिखा 'अगर धरती पर कहीं स्वर्ग है तो यहीं है, यहीं है. सर्व धर्म सम भाव। ये पोस्ट जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फैन्स को सारा अली खान का यह अंदाज खूब पसंद आ रहा है। वहीं इस पोस्ट पर कई बॉलीवुड हस्तियां भी कमेंट कर रहे हैं। एक्ट्रेस जरीन खान ने कमेंट किया है, 'यह बहुत ही खूबसूरत है।












Click it and Unblock the Notifications