दूसरी औरत और शादी को लेकर छलका सैफ अली खान का दर्द, रोते हुए कहा- मुझे मेरे बच्चों से दूर....

Saif Ali Khan and Amrita Singh: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान ने जब से अपने से 10 साल छोटी एक्ट्रेस करीना कपूर से शादी की है तब से वह सुर्खियों में छाए रहते हैं। दोनों भले ही अपनी शादीशुदा जिंदगी में खुश हैं लेकिन लोग सोशल मीडिया पर इनकी जोड़ी को लेकर तरह तरह की बातें करते रहते हैं। आपको बता दें सि सैफ अली खान और उनकी एक्स वाइफ अमृता सिंह को लेकर भी कई तरह की चर्चाएं की जाती हैं।

सैफ अली खान और अमृता सिंह का प्यार
एक समय ऐसा था जब सैफ अली खान बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता सिंह के प्यार में पागल थे। उन्होंने परिवार के खिलाफ जाकर अपने से 13 साल बड़ी अमृता सिंह से शादी कर ली थी। अमृता और सैफ अली खान के दो बच्चे, सारा अली खान और इब्राहिम अली खान हैं। हालांकि उनकी ये शादी टिक नहीं पाई और दोनों ने एक दूसरे को तलाक दे दिया था।

Saif Ali Khan

शादी के 13 साल बाद लिया था तलाक
सैफ अली खान और अमृता सिंह ने शादी तो कर ली थी लेकिन इसके बाद ही दोनों के बीच तकरार शुरू हो गई थी। धीरे-धीरे सैफ और अमृता का रिश्ता बिखरने लगा था। ऐसे में शादी के 13 साल बाद दोनों ने तलाक लेने का फैसला कर लिया था। हालांकि दोनों ने ये कभी नहीं बताया कि तलाक लेने की असली वजह क्या थी।

5 करोड़ रुपए की एलिमनी
आपको बता दें कि सैफ अली खान ने तलाक के बाद एलिमनी के तौर पर अमृता सिंह को 5 करोड़ रुपये दिए थे। साथ ही उन्होंने अपने बेटे इब्राहिम के 18 साल होने तक हर महीने अमृता को 1 लाख रुपये का भुगतान भी किया था।

सैफ ने कहा- मुझे बच्चों से मिलने की इजाजत नहीं थी
एक पुराने इंटरव्यू में सैफ अली खान ने अमृता सिंह से अपने तलका को लेकर कई राज खोले थे। उन्होंने इमोशनल होते हुए कहा था कि अमृता उनसे अलग होने के बाद काफी नाराज हो गई थीं और ऐसे में उन्हें अपने दोनों बच्चों, सारा और इब्राहिम से मिलने की इजाजत नहीं थी।

'नई महिला बच्चों को मां के खिलाफ भड़काएगी'
पुराने इंटरव्यू के वीडियो में सैफ अली खान ने कहा था- मेरे वॉलेट में बेटे इब्राहिम की फोटो है। मुझे जब उसकी याद आती है तो मैं उस फोटो को देखकर इमोशनल हो जाता हूं। सैफ ने आगे कहा था- अमृता को लगता है कि मेरे जीवन में नई महिला की एंट्री हो गई है और वो मेरे बच्चों को उनकी मां के खिलाफ भड़काएगी।

करीना कपूर और सैफ अली खान की शादी
आपको बता दें कि अमृता सिंह जिस दूसरी महिला के बारे में बात कर रही थीं वह कोई और नहीं बल्कि करीना कपूर ही थीं। हालांकि बाद में सब कुछ सही हो गया है और अब सारा और इब्राहिम अपने पिता सैफ अली खान और नई मम्मी करीना कपूर से मुलाकात करते हैं और फैमिली फंक्शन्स में भी शामिल होते हैं। हालांकि करीना कपूर और अमृता सिंह आपस में बात नहीं करती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+