'सैफ अली खान असली हीरो हैं', लीलावती के डॉक्टर ने क्यों कही ऐसी बात, एक्टर की हेल्थ को लेकर बड़ा खुलासा
Saif Ali Khan: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर गत 15 जनवरी 2025 की देर को एक अज्ञात हमलावर ने चाकू से 6 बार वार किया था। इस हादसे में एक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस जानलेवा हमले के बाद से सैफ अली खान मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं।
सैफ अली खान के मल्टीपल ऑपरेशन्स हुए हैं
जानकारी के अनुसार सैफ अली खान के मल्टीपल ऑपरेशन्स हुए हैं। एक्टर पर हुआ हमला इतना खतरनाक था कि एक्टर की रीढ़ की हड्डी में 2.5 इंच का चाकू का टुकड़ा रह गया था। डॉक्टर्स ने ऑपरेशन कर चाकू का ये टुकड़ा निकाल दिया है और फिलहाल एक्टर धीरे धीरे रिकवर कर रहे हैं।

सैफ अली खान के लिए मांगी जा रही है दुआ
इस समय आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक सैफ अली खान के जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। वहीं एक्टर का इलाज कर रहे डॉ. नितिन डांगे ने अब एक्टर की हेल्थ को लेकर लेटेस्ट अपडेट दिया है।
कैसी है सैफ अली खान की हालत?
-मुंबई के लीलावती अस्पताल के डॉ. नितिन डांगे ने बताया कि सैफ अली खान को फिलहाल आईसीयू से स्पेशल रूम में शिफ्ट कर दिया गया है। लेकिन उनसे विजिटर को मिलने से रोका गया है। इस समय को सिर्फ आराम की जरूरत है।
-डॉक्टर ने बताया कि आज यानी 17 जनवरी 2025 की सुबह सैफ अली खान थोड़ा चले थे। उन्हें अब तकलीफ नहीं हो रही है। पैरामीटर सब ठीक है। एक्टर को इन्फेक्शन से बचाने के लिए विजिटर्स से मिलने से रोका गया है। उनके स्पाइन में इंजरी है और ऐसे में इन्फेक्शन के चांस बहुत अधिक हैं।
कब होंगे अस्पताल से डिस्चार्ज?
-वहीं सैफ अली खान को अस्पताल से डिस्चार्ज करने की बात पर डॉक्टर्स ने कहा है कि एक्टर को अभी 2 से 3 दिन हॉस्पिटल में ही रहना होगा। डॉक्टर्स उनकी बारीकी से जांच करेंगे। जांच पूरी हो जाने के बाद उनको छुट्टी दे दी जाएगी।
-डॉक्टरों की मानें तो एक से दो हफ्ते में सैफ अली खान की रिकवरी भी हो जाएगी। फिलहाल एक्टर को पूरी तरह से आराम करने की सलाह दी गई है।
-वहीं डॉक्टर्स ने ये भी बताया कि सैफ अली खान धीरे धीरे रिकवर कर रहे हैं, ऐसे में प्रोटोकॉल के मुताबिक वह जल्द ही अपना बयान पुलिस के पास दर्ज कराएंगे।
चोट हो सकती थी गंभीर
-डॉक्टर्स की मानें तो सैफ अली खान को बहुत ही कम मार्जिन से बचाया गया है। अगर चाकू ज्यादा गहराई तक चला जाता तो हालत बुरी हो सकती थी। यहां तक सर्जरी के बाद एक्टर को पैरालाइसिस तक हो सकता था।
-सैफ अली खान को चाकू लगने से हाथ, गर्दन और रीढ की हड्डी में गंभीर चोटें आई थीं। एक्टर की रीढ़ की हड्डी से डॉक्टर्स ने ऑपरेशन के बाद डाई इंच का चाकू का टुकड़ा निकाला है। फिलहाल सैफ अली खान खतरे से बाहर हैं।
'सैफ अली खान एक असली हीरो हैं'
-लीलावती अस्पताल के मुख्य परिचालन अधिकारी नीरज उत्तमानी ने कहा- सैफ अली खान एक असली हीरो हैं। उनकी हालत में सुधार हो रहा है। उन्हें आईसीयू से सामान्य कमरे में स्थानांतरित कर दिया गया है।
-नीरज उत्तमानी ने कहा- सैफ अली खान जब रात में हमले के बाद अस्पताल आए थे तो उनका पूरा शरीर खून से लथपथ था लेकिन वह एक असली हीरो की तरह खुद चलकर अंदर घुसे थे। उन्होंने अपने एक हाथ में अपने 7 साल के बेटे तैमूर को पकड़ रखा था।
-नीरज उत्तमानी ने आगे कहा- फिल्मों में हीरोगिरी करना ठीक है। उसमें एक्टिंग करनी पड़ती है। लेकिन उस दिन जो उन्होंने किया वो सोचना भी बड़ी बात है। सैफ अली खान ने लोगों को बताया दिया है कि वह असल जिंदगी में भी एक हीरो हैं।












Click it and Unblock the Notifications