सैफ अली खान ने अमृता सिंह को तलाक के बाद दिया था ये सब, करोड़ों रुपए एलिमनी के साथ करना पड़ा था ये काम
Saif Ali Khan and Amrita Singh Divorce: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान अपनी स्ट्रगलिंग के दिनों में ही उस समय की टॉप की एक्ट्रेस अमृता सिंह के प्यार में डूब गए थे। अमृता सिंह एक्टर सैफ अली खान से 12 साल बड़ी थीं, इसके बावजूद दोनों का प्यार परवान चढ़ रहा था। दोनों ने एक समय पर तय कर लिया था कि वह अब एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकते हैं और एक-दूसरे के साथ ही पूरी जिंदगी बिताना चाहते हैं।
अमृता के प्यार में डूब गए थे सैफ
आपको बता दें कि सैफ अली खान के परिवार को ये रिश्ता बिल्कुल मंजूर नहीं था। सैफ के पैरेंट्स चाहते थे कि इस उम्र में वह सिर्फ अपने करियर पर ही ध्यान दें और एक अच्छे एक्टर बनकर दिखाएं। लेकिन सैफ ने किसी की नहीं सुनी। वह अमृता सिंह के प्यार में डूब चुके थे और उनसे शादी करने के लिए बेकरार थे।

परिवार के खिलाफ जाकर की थी शादी
वहीं अमृता सिंह के परिवार वाले भी इस रिश्ते से नाखुश थे। ऐसे में दोनों ने परिवार के खिलाफ जाकर साल 1991 में एक इंटीमेट सेरेमनी में शादी कर ली थी। इस शादी के लिए अमृता सिंह ने अपना धर्म भी बदल लिया था। गुपचुप शादी की वजह से अमृता सिंह और सैफ अली खान की कोई वेडिंग फोटो भी सोशल मीडिया पर उपलब्ध नहीं है।
शादी के 13 साल बाद लिया था तलाक
दोनों ने शादी तो कर ली थी लेकिन इसके बाद ही दोनों के बीच तकरार शुरू हो गई थी। धीरे-धीरे सैफ और अमृता का रिश्ता बिखरने लगा था। ऐसे में शादी के 13 साल बाद दोनों ने तलाक लेने का फैसला कर लिया था। हालांकि दोनों ने ये कभी नहीं बताया कि तलाक लेने की असली वजह क्या थी।
सैफ अली खान की लाइफ में नई गर्लफ्रेंड की एंट्री
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया था कि अमृता सिंह और सैफ अली खान के बीच में एक्टर की नई गर्लफ्रेंड इटालियन डांसर व मॉडल रोजा कैटालानो की एंट्री हो चुकी थी। हालांकि साल 2005 में सैफ अली खान ने एक इंटरव्यू इन सभी अफवाहों को खारिज कर दिया था।
'अमृता का बर्ताव परिवार के साथ अच्छा नहीं था'
जानकारी के अनुसार अमृता सिंह को तलाक देने के बाद सैफ अली खान को उन्हें बहुत कुछ देना पड़ा था। सैफ अली खान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि शादी के कुछ सालों बाद अमृता सिंह का बर्ताव सैफ और उनकी फैमिली के साथ बिल्कुल सही नहीं था। इसी वजह से दोनों के बीच खटास होने लगी थी और दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया था।
5 करोड़ रुपए की एलिमनी
आपको बता दें कि सैफ अली खान ने तलाक के बाद एलिमनी के तौर पर अमृता सिंह को 5 करोड़ रुपये दिए थे। साथ ही उन्होंने अपने बेटे इब्राहिम के 18 साल होने तक हर महीने अमृता को 1 लाख रुपये का भुगतान भी किया था।












Click it and Unblock the Notifications