Saif Ali Khan के परिवार में कौन कितना पढ़ा लिखा? जानें पटौदी खानदान के लोगों के पास हैं कौन सी डिग्री
Saif Ali Khan Family Education: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान नवाबों के पटौदी खानदाना से ताल्लुक रखते हैं। वह न सिर्फ एक अच्छे एक्टर हैं बल्कि उनका खानदान भी दुनियाभर में काफी मशहूर है। सैफ अली खान के पिता मंसूर अली खान पटौदी भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रह चुके थे।
सैफ अली खान के पूर्वज पटौदी रियासत के नवाब थे
जानकारी के अनुसार सैफ अली खान के पूर्वज पटौदी रियासत के नवाब थे। ऐसे में उनके खानदान में पैसों की कोई कमी नहीं है। सैफ अली खान से लेकर उनकी दोनों बहनें भी आर्थिक रूप से काफी संपन्न हैं। सैफ अली खान की मां शर्मिला टैगोर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की लिजेंड्री एक्ट्रेस हैं।

पटौदी खानदान में कौन कितना पढ़ा लिखा
वहीं पटौदी खानदान में सभी लोगों ने अच्छी पढ़ाई के साथ साथ बेहतरीन करियर भी बना रखा है। आइए आपको बताते हैं पटौदी खानदान में कौन सा सदस्य कितना पढ़ा लिखा है और किसने कौन सा करियर अपनाया है।
मंसूर अली खान पटौदी की पढ़ाई और करियर
-1941 में जन्में नवाब मोहम्मद मंसूर अली खान पटौदी (जिन्हें मंसूर अली खान के नाम से भी जाना जाता है) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान थे।
-मंसूर अली खान पटौदी की स्कूली पढ़ाई अलीगढ़ के मिंटो सर्किल, देहरादून के वेल्हम बॉयज स्कूल, हर्टफोर्डशायर के लॉकर्स पार्क प्रेप स्कूल से हुई थी।
-इसके बाद उन्होंने ब्रिटेन के विनचेस्टर कॉलेज से ग्रेजुएशन की थी। उन्होंने बैलिओल कॉलेज, ऑक्सफोर्ड में अरबी और फ्रेंच लैंग्वेज की पढ़ाई की थी।
शर्मिला टैगोर की पढ़ाई और करियर
-साल 1944 में जन्मीं शर्मिला टैगोर एक भारतीय एक्ट्रेस हैं जो मुख्य रूप से हिंदी और बांग्ला फिल्मों में काम करती हैं। उन्होंने सेंट जॉन्स डायोसेसन गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल और लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल, आसनसोल में पढ़ाई की है।
-शर्मिला टैगोर ने 13 साल की उम्र से ही फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। 10वीं की परीक्षा पास करने के बाद शर्मिला टैगोर ने पढ़ाई छोड़ दी थी और एक्टिंग करियर बनाने में फोकस करने लगी थीं।
सैफ अली खान की पढ़ाई और करियर
-सैफ अली खान का जन्म साल 1970 में दिल्ली में हुआ था। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के मशहूर बोर्डिंग स्कूल, लॉरेंस स्कूल, सनावर में पढ़ाई की है। इसके बाद उन्हें
यूनाइटेड किंगडम भेज दिया गया था, जहां उन्होंने लॉकर्स पार्क स्कूल, हर्टफोर्डशायर में अपनी पढ़ाई पूरी की है।
-इसके बाद सैफ अली खान ने ब्रिटेन के मशहूर विनचेस्टर कॉलेज से ग्रेजुएशन किया। ग्रेजुएशन के बाद सैफ अली खान भारत लौट आए थे और दिल्ली में एक विज्ञापन फर्म में लगभग दो महीने तक काम किया था। बाद में उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा और सफलता हासिल की।
सबा अली खान की पढ़ाई और करियर
-सबा अली खान पटौदी का जन्म 1976 में हुआ है। वह ज्वैलरी डिजाइनर और औकाफ-ए-शाही (रॉयल ट्रस्ट) की मुतवल्ली (मुख्य ट्रस्टी) हैं, जिसे भोपाल राज्य की तत्कालीन 'रियासत ' द्वारा शाही धर्मार्थ बंदोबस्ती के रूप में स्थापित किया गया था।
-सबा अली खान मंसूर अली खान और शर्मिला टैगोर की बड़ी बेटी हैं। सबा अली खान ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा बॉम्बे इंटरनेशनल स्कूल से प्राप्त की है। उसके बाद, उन्होंने न्यूयॉर्क की कोलंबिया यूनिवर्सिटी से हिस्ट्री और पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया है।
सोहा अली खान की पढ़ाई और करियर
-मंसूर अली खान और शर्मिला टैगोर की छोटी बेटी सोहा अली खान का जन्म साल 1978 को नई दिल्ली में हुआ था।
-सोहा अली खान ने नई दिल्ली के ब्रिटिश स्कूल से पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने बैलिओल कॉलेज, ऑक्सफोर्ड में आधुनिक इतिहास का अध्ययन किया और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से अंतर्राष्ट्रीय रिलेशनशिप में मास्टर डिग्री हासिल की है।
-सोहा अली खान ने बॉलीवुड में बतौर हीरोइन अपना करियर बनाया है और इन दिनों वह बॉलीवुड एक्टर कुणाल खेमू से शादी कर अपनी छोटी सी बेटी की परवरिश में बिजी हैं।
करीना कपूर खान की पढ़ाई और करियर
-सैफ अली खान की पत्नी एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने अपनी पढ़ाई मुंबई के जमनाबाई नरसी स्कूल से शुरू की थी। इसके बाद अपनी मां बबीता की इच्छा का सम्मान करते हुए उन्होंने देहरादून के वेल्हम गर्ल्स स्कूल में एडमिशन ले लिया था और अपनी पढ़ाई पूरी की थी।
-स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद करीना कपूर मुंबई वापस आ गई थीं। इसके बाद करीना ने मुंबई के मीठीबाई कॉलेज में दो साल तक कॉमर्स की पढ़ाई की थी। हालांकि, उन्होंने अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी।
-मीठीबाई कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़ने के बाद उन्होंने अमेरिका की हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में माइक्रो कंप्यूटर में तीन महीने का समर कोर्स किया था। इसके बाद उनकी रुचि कानून में जागी। इसके लिए उन्होंने मुंबई के गवर्नमेंट लॉ कॉलेज में एडमिशन लिया, लेकिन फिर भी अपनी डिग्री पूरी नहीं कर पाईं।
-इसके बाद करीना कपूर ने अपनी मां बबीता केकहने पर बॉलीवुड में काम शुरू कर दिया था। वह अपनी बड़ी बहन करिश्मा कपूर की तरह सक्सेसफुल हीरोइन बनना चाहती थीं। करीना कपूर ने बॉलीवुड में एक अच्छा करियर बना लिया है।
सारा अली खान की पढ़ाई और करियर
-सैफ अली खान की बड़ी बेटी सारा अली खान का ज्नम 1995 में हुआ था। सारा अली खान एक्टर सैफ अली खान और उनकी एक्स वाइफ अमृता सिंह की बेटी हैं। सारा अली खान जब 9 साल की थीं, तब उनकी पैरेंट्स अलग हो गए थे। सारा अली खान अपनी मां अमृता सिंह के साथ ही रहती हैं।
-सारा अली खान ने मुंबई के धीरूभाई अंबानी स्कूल से पढ़ाई पूरी करने के बाद न्यूयॉर्क में कोलंबिया यूनिवर्सिटी से हिस्ट्री और पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है। पहले उन्होंने अपना ग्रेजुएशन कंप्लीट किया और फिटनेस की ट्रेनिंग लेकर खुद को एक परफेक्ट बॉलीवुड हीरोइन की तरह पेश कियाष आज वह बॉलीवुड फिल्मों में बतौर हीरोइन काम करती हैं।
इब्राहिम अली खान की पढ़ाई और करियर
-इब्राहिम अली खान बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और उनकी एक्स वाइफ अमृता सिंह के बेटे हैं। इब्राहिम ने हाल ही में बॉलीवुड में अपना करियर शुरू किया है। वह अपने पिता की तरह एक सक्सेसफुल एक्टर बनना चाहते हैं।
-इब्राहिम अली खान ने अपनी स्कूल पढ़ाई मुंबई के धीरूभाई अंबानी स्कूल से पूरी की है। इसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए उन्हें लंदन के एक बोर्डिंग स्कूल में भेज दिया गया था। इब्राहिम अली खान ने न्यूयॉर्क फिल्म अकादमी से फिल्म मेकिंग में डिग्री हासिल की है।












Click it and Unblock the Notifications