तो इस शख्स ने सैफ अली खान पर किया था हमला? 33 घंटे बाद CCTV फुटेज से घर में हुए कांड का सच आया सामने
Saif Ali Khan: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हुए हमले में एक बड़ा अपडटे सामने आ रहा है। खबर है कि एक्टर पर हमला करने वाले संदिग्ध आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस शख्स का नाम शाहिद बताया जा रहा है। पुलिस संदिग्ध को बांद्रा थाने लेकर गई है।
संदिग्ध शाहिद को पुलिस ने किया गिरफ्तार
हालांकि पुलिस अभी भी ये पुष्ट तौर पर नहीं बता पा रही है कि इसी संदिग्ध ने सैफ अली खान पर हमला किया है या नहीं। फिलहाल, उससे थाने में चोरी और हमले को लेकर पूछताछ हो रही है। इस बीच एक नया सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें संदिग्ध हमलावर को अपार्टमेंट की सीढ़िया चढ़ते हुए देखा जा सकता है।

33 घंटे बाद पुलिस ने लिया ऐसा एक्शन
-आपको बता दें कि सैफ अली खान पर हमले के 33 घंटे बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया जिससे पूछताछ चल रही है। पुलिस ने शाहिद नाम के जिस शख्स को गिरफ्तार किया है, उसके पास से वैसा ही बैग बरामद हुआ है, जैसा अपार्टमेंट की सीसीटीव में कैद संदिग्ध के पास था।
-हालांकि पुलिस अभी भी ये कंफर्म नहीं कर पाई है कि ये वही शख्स है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए शख्स का चेहरा और कद-काठी उस हमलावर से मिलता जुलता ही है।
सैफ अली खान के घर में हुए कांड का पूरा सच
-आपको बता दें कि पहले पुलिस को घर की हाउस हेल्प एलियामा फिलिप पर शक था। कहा जा रहा था कि सैफ अली खान के घर में घुसने वाला इस हाउस हेल्प का जानकार हो सकता है। पुलिस इस बात को ध्यान में रखकर ही जांच कर रही थी।
-हालांकि बाद में पता चला की सैफ अली खान और करीना कपूर की हाउस हेल्प एलियामा फिलिप ने ही एक्टर पर हुए हमले की एफआईआर थाने में दर्ज कराई है। एलियाना फिलिप पिछले 4 साल से सैफ अली खान के घर पर काम कर रही हैं। एलियामा ने अपने बयान में उस पूरी रात का सच भी बयां किया है।
-एलियामा फिलिप ने ने अपने बयान में बताया है कि सैफ अली खान के सबसे छोटे बेटे जहांगीर रात के 11 बजे खाना खाने के बाद सो गए थे। इसके बाद घर के बाकी के सभी कर्मचारी भी सोने चले गए थे।
-एलियामा फिलिप ने कहा है- रात 2 बजे जब मेरी अचानक नींद खुली तो देखा बाथरूम का दरवाजा खुला था। पहले लगा करीना मैडम होंगी तभी एक शख्स दिखा। वह जेह बाबा के बेड की ओर बढ़ रहा था। मुझे देखकर हमलावर ने आवाज न करने का इशारा किया।
-उसके बाएं हाथ में डंडा था और दाहिने हाथ में चाकू जैसा कुछ था। मैंने जेह बाबा को बचाने की कोशिश की तो उस शख्स ने मुझ पर हमला कर दिया। मेरे दोनों हाथों में घाव हो गया था। मैंने उससे पूछा तुम्हे क्या चाहिए तो उसने कहा उसे एक करोड़ रुपये चाहिए।
-तभी शोर सुनकर सैफ अली खान सर भी वहां आ गए और फिर शख्स और सैफ सर के बीच हाथापाई शुरू हो गई और उसने सर पर चाकू से वार किए। तब तक करीना मैम भी आ चुकी थीं।
-इसके बाद किसी तरह सभी कमरे से भागने में कामयाब रहे और दरवाजे को बंद कर दिया। शोर सुनकर घर के बाकी कर्मचारी भी जाग चुके थे। इसके बाद हमलावर घर से भाग गया था।
नए सीसीटीवी फुटेज से खुला ऐसा राज
-इस बीच जो नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, उसमें संदिग्ध हमलावर रात 1 बजकर 37 मिनट पर अपार्टमेंट की सीढ़िया चढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। वह नंगे पांव है और उसने लाल रंग के गमछे से अपना मुंह ढक रखा है। उसकी पीठ पर काले रंग का बैग भी है।
-आजतक की खबर के मुताबिक, क्राइम ब्रांच के डीसीपी दीक्षित ने बताया है कि पुलिस ने जिस शख्स को गिरफ्तार किया है, उस पर पहले भी हाउसब्रेकिंग (घर में जबरन घुसने) के आरोप लग चुके हैं।
-ऐसे में उससे पूछताछ की जा रही है कि क्या उसका इस मामले से भी कोई लेना देना है। पुलिस ने सैफ अली खान के घर में हुई वारदात के बाद तीन और संदिग्धों को हिरासत में लिया है, उनसे भी पूछताछ की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications