Saif Ali Khan केस में आया चौंकाने वाला मोड़, पकड़ा गया शख्स हमलावर नहीं, तो फिर कहां है अटैकर?
Saif Ali Khan: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हुए हमले को लेकर आज यानी 17 जनवरी 2025 की सुबह एक बड़ा अपडटे सामने आया था। कहा जा रहा था कि एक्टर पर हमला करने वाले संदिग्ध आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन अब केस में एक चौंकाने वाला मोड़ आ गया है।
सैफ अली खान पर हुआ था जानलेवा हमला
आपको बता दें कि जिस शख्स को सैफ अली खान पर हमला करने के मामले में मुंबई की क्राइम ब्रांच ने पकड़ा था उसका नाम शाहिद बताया जा रहा था। पुलिस संदिग्ध को पूछताछ के लिए बांद्रा थाने लेकर गई थी। हालांकि पुलिस स्पष्ट रूप से ये नहीं बता पा रही थी कि शाहिद ने ही एक्टर पर हमला किया था या नहीं।

पकड़ा गया शख्स हमलावर नहीं
शाहिद से थाने में चोरी और सैफ अली खान पर हुए हमले को लेकर पूछताछ की गई और पता चला कि वह इस केस से जुड़ा हुआ नहीं है। मुंबई पुलिस ने खुद बताया है कि बांद्रा पुलिस स्टेशन में पूछताछ के लिए लाए गए व्यक्ति का सैफ अली खान हमला मामले से कोई संबंध नहीं है।
पुलिस ने अभी तक किसी को हिरासत में नहीं लिया है
मुंबई पुलिस के अनुसार सैफ अली खान हमला मामले में अभी तक किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है। सैफ अली खान के ऊपर हुए हमले के मामले में मुंबई पुलिस की 35 टीमें गठित हुई हैं। इसमें 20 लोकल पुलिस की टीमें हैं और 15 क्राइम ब्रांच की टीमें हैं।
नए सीसीटीवी फुटेज से खुला ऐसा राज
-इस बीच जो नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, उसमें संदिग्ध हमलावर रात 1 बजकर 37 मिनट पर अपार्टमेंट की सीढ़िया चढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। वह नंगे पांव है और उसने लाल रंग के गमछे से अपना मुंह ढक रखा है। उसकी पीठ पर काले रंग का बैग भी है।
-आजतक की खबर के मुताबिक, क्राइम ब्रांच के डीसीपी दीक्षित ने बताया है कि पुलिस ने जिस शख्स को गिरफ्तार किया है, उस पर पहले भी हाउसब्रेकिंग (घर में जबरन घुसने) के आरोप लग चुके हैं। ऐसे में उससे पूछताछ की जा रही है कि क्या उसका इस मामले से भी कोई लेना देना है। पुलिस ने सैफ अली खान के घर में हुई वारदात के बाद तीन और संदिग्धों को हिरासत में लिया है, उनसे भी पूछताछ की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications