सैफ अली खान ने कतर में खरीदा आलीशान घर, ऐसी है बंगले की टॉप क्लास सिक्योरिटी, इसके पीछे क्या है वजह?
Saif Ali Khan New House: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ज्वेल थीफ को लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। ये फिल्म आगामी 25 अप्रैल 2025 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
सैफ अली खान ने खरीदा नया घर
इसी बीच खबर है कि सैफ अली खान ने एक और नया घर खरीद लिया है। आपको बता दें कि सैफ अली खान के पास उनका पुश्तैनी पटौदी पैलेस और मुंबई के बांद्रा इलाके में एक आलीशान अपार्टमेंट पहले से मौजूद है। फिलहाल एक्टर ने एक और नया आलीशान घर खरीद लिया है और ये बंगला विदेश में मौजूद है।

कतर में सैफ अली खान का आलीशान घर
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सैफ अली खान ने कतर में सेंट रेजिस मार्सा अरबिया द्वीप द पर्ल में मौजूद द रेसिडेंस में एक आलीशान घर खरीदा है। अलफर्डन ग्रुप द्वारा आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुद सैफ अली खान ने इस बारे में खुलासा किया है।
नए घर को लेकर सैफ अली खान ने कही ऐसी बात
-सैफ अली खान ने बताया कि उन्हें इस जगह ने काफी अट्रैक्ट किया है। सैफ अली खान ने कहा- छुट्टियों के लिए बने घर या दूसरे घर के बारे में जरूर सोचना चाहिए। कुछ चीजें हैं जिनके बारे में मैं सोचता हूं। एक तो ये कि कतर बहुत दूर नहीं है और वहां आसानी से पहुंचा जा सकता है। हालांकि सबसे जरूरी चीज ये है कि घर सुरक्षित होना चाहिए और वहां रहना मुझे बहुत अच्छा लगता है।
-सैफ अली खान ने आगे कहा- एक द्वीप के अंदर घर बहुत ही शानदार और सुंदर है। ये रहने के लिए एक प्यारी जगह है। जब आप वहां होते हैं तो आपको जो एहसास होता है वह जरूरी चीज है। वहां का व्यू और खाना कुछ ऐसी चीजें हैं जिनके कारण मैंने इस घर को खरीदने का फैसला किया।
-एक्टर ने आगे कहा- मैं वहां कुछ काम के लिए गया था। मैं किसी चीज की शूटिंग कर रहा था, तभी मैं उस प्रॉपर्टी पर रहा। मुझे लगा कि ये कमाल का है और प्राइवेसी और विलासिता के बारे में कुछ ऐसा था जो मुझे सचमुच पसंद आया।
-सैफ अली खान ने कहा- यहां फूड मेन्यू को क्यूरेट किया गया था। इस तरह की कई चीजें थीं, जो मेरा ध्यान खींच रही थीं।ये घर से दूर घर जैसा महसूस हुआ, इसलिए इसे खरीदना बहुत आसान था।
सैफ अली खान पर हुआ था जानलेवा हमला
-आपको बता दें कि जनवरी 2025 में सैफ अली खान पर एक अनजान शख्स ने उनके बांद्रा वाले अपार्टमेंट में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया था। उसके बाद से उनका पूरा परिवार काफी डर गया है।
-इस हमले के बाद सैफ अली खान ने अपीन सुरक्षा काफी बढ़ा दी है। वहीं उनके दूसरे अपार्टमेंट में शिफ्ट होने की बात भी सामने आ रही थी। इसी बीच उन्होंने कतर में नया आलीशान घर खरीद लिया है।












Click it and Unblock the Notifications