क्यों सैफ अली खान ने अमृता सिंह से की थी गुपचुप शादी? सुनते ही रोने लगी थीं मां शर्मिला टैगोर, जानें वजह
Koffee With Karan 8: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान ने महज 20 साल की उम्र में ही मशहूर अभिनेत्री अमृता सिंह से शादी कर ली थी। जो कि उम्र में उनसे 12 साल बड़ी हैं। जानकारी के मुताबिक सैफ अमृता के प्यार में इतने पागल थे कि उन्होंने अपने परिवार को बिना इसकी जानकारी दिए अमृता से गुपचुप शादी कर ली थी। अब सालों बाद सैफ की मां शर्मिला टैगोर ने बताया कि जब उन्हें इस बारे में पता चला तो उनका कैसा रिएक्शन था।
हाल ही मैं करण जौहर के शो कॉफी विद करण 8 में सैफ अली खान और शर्मिला टैगोर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे किए। सैफ ने बताया कि अमृता संग हुए तलाक के बारे में जब उन्होंने मां को बताया तो वह साथ खड़ी थी। वहीं शर्मिला टैगोल ने अमृता और सैफ के रिश्ते पर भी खुलकर बात की।

कॉफी विद करण में शर्मिला टैगोर ने सैफ अली खान और अमृता सिंह की शादी से जुड़ा एक किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि जब और अमृता ने शादी की थी तो इसके बारे में किसी को जानकारी नहीं थी। क्योंकि शर्मिला खुद नहीं चाहती थीं कि ये शादी हो। यही वजह थी कि सैफ ने उन्हें बिना बताए शादी कर ली।
शर्मिला ने आगे बताया कि जब सैफ और अमृता की शादी हो चुकी थी तो एक्टर एक दिन बाद घर आए और अपनी मां से मिले। इस पर सैफ ने बताया कि जब उन्होंने इस बारे में अपनी मां को बताया तो उनकी आंखों से आंसू गिरने लगे। उन्होंने कहा कि, 'तुमने मुझे बहुत ज्यादा हर्ट किया है।'
सैफ अली खान ने बताया कि आखिर क्यों उन्होंने अमृता से यूं सबसे छुपाकर शादी की थी। एक्टर ने कहा, 'आप जानते हैं, यह एक तरह से घर से भागने जैसा था। वहां बहुत सारी चीजें चल रही थीं और मुझे एक तरह की सुरक्षा वाली फीलिंग इससे आई। मुझे ये सब अच्छा लग रहा था। मुझे ऐसा लगा कि मैं एक अपना परिवार और घर बना सकूंगा। इसलिए मैंने ऐसा किया था। हालांकि 20 साल की उम्र में शादी करके काफी चीजें बदल गई थीं।'
बता दें कि, सैफ अली खान और अमृता सिंह एक दूसरे से बेइंताह प्यार करते थे। जिसके बाद दोनों ने शादी जैसा अहम फैसला लिया। सैफ और अमृता ने साल 1991 में सात फेरे लिए। लेकिन इसके बाद दोनों के बीच काफी लड़ाई झगड़े होने लगे थे। साल 2004 में सैफ और अमृता अलग हो गए थे। दोनों के दो बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम अली खान हैं।












Click it and Unblock the Notifications