एक्ट्रेस ही नहीं अब डॉक्टर भी बन गईं साई पल्लवी, एक्ट्रेस को मिली MBBS की डिग्री

Sai Pallavi MBBS Degree: साउथ इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस साई पल्लवी अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने अपने करियर में कई ऐसी सुपरहिट फिल्में दी हैं जिससे एक्ट्रेस ने फैंस के दिलों में अपनी जगह बनाई। लेकिन क्या आप जानते हैं कि साई पल्लवी एक्टिंग के साथ-साथ पढ़ाई में भी काफी आगे हैं।

जी हां ये कहना कोई गलत नहीं होगा कि साई पल्लवी इंडस्ट्री की मोस्ट वांटेड हीरोइन हैं। वैसे तो कई हीरोइनों को लेडी सुपरस्टार कहा जाता है, लेकिन साई पल्लव एकमात्र ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्हें लेडी पावरस्टार का खिताब मिला है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि मेडिकल की पढ़ाई की है।

sai pallavi

जी हां साई पल्लवी नेजॉर्जिया के Tbilisi State Medical University से मेडिकल स्टडीज की डिग्री पूरी की है। ये संस्थान मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से भी मान्य है। ये अपने आप एक बड़ी बात है कि अभिनेत्री होने के बावजूद उन्होंने अपनी पढ़ाई के लिए समय निकाला और आखिरकार वह एक्ट्रेस होने के साथ-साथ अब डॉक्टर भी बन गई हैं। हालांकि उन्होंने मेडिकल प्रैक्टिशनर के तौर पर रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है।

बता दें कि, साई पल्लवी का हमेशा से डॉक्टर बनने का सपना था जो कि अब पूरा हो गया है। जानकारी के मुताबिक, एक्ट्रेस ने अपनी डॉक्टर की पढ़ाई साल 2016 में पूरी कर ली थी। लेकिन इस दौरान उन्होंने एक्टिंग से मुंह नहीं मोड़ा और प्रेमम् और फिदा फिल्मों के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

बता दें कि, साई पल्लवी तेलुगु, तमिल और मलयालम फिल्मों में दिखाई देती हैं। साल 2015 में मलयालम फिल्म प्रेमम् से उन्होंने खूब लाइमलाइट बटोरी थी। लेकिन एक चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरूआत साल 2005 में की थी। उन्होंने विजय टीवी पर उंगलिल यार अदुता प्रभुदेवा नामक रियलिटी शो में भाग लिया था।

इसके अलावा साई पल्लवी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही रणबीर कपूर की फिल्म रामायण में नजर आएंगी। जिसमें वह माता सीता का रोल प्ले करेंगी। वहीं रणबीर कपूर इसमें भगवान राम की भूमिका में नजर आएंगे। नितेश तिवारी इस फिल्म का डायरेक्शन करेंगे. बता दें कि, फिल्म रामायण को दो भागों में बांटा गया है। फिलहाल फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+