क्या प्रेग्नेंट नहीं थी सागरिका घाटगे? बच्चा कहां से आया? जहीर खान ने ली सरोगेसी की मदद? क्यों उठ रहे ऐसे सवाल

Zaheer Khan and Sagarika Ghatge: IPL 2025 के बीच में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान (Zaheer Khan) के पापा बनने की खबर ने उनके फैंस को खुश कर दिया है। जहीर खान की पत्नी बॉलीवुड एक्ट्रेस सागरिका घाटगे (Sagarika Ghatge) एक प्यारे से बेटे की मां बन गई हैं।

जहीर खान और सागरिका घाटगे बनें पैरेंट्स
ऐसे में जहीर खान और सागरिका घाटगे के घर पर किलकारियां गूंज उठी हैं। आपको बता दें कि शादी के 8 साल बाद ये कपल पहली बार पैरेंट्स बने हैं। जहीर खान और सागरिका घाटगे ने सोशल मीडिया पर एक प्यारी सी फैमिली फोटो शेयर करते हुए लोगों को ये गुड न्यूज दी है। कपल ने अपने बेटे के नाम का फतेहसिंह खान रखा है।

Zaheer Khan and Sagarika Ghatge

जहीर ने सागरिका से 2017 में की थी शादी

इस खबर के सामने आने के बाद से आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक जहीर खान और सागरिका घाटगे को पैरेंट्स बनने पर जमकर बधाइयां दे रहे हैं। आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान ने बॉलीवुड एक्ट्रेस सागरिका घाटगे से साल 2017 में शादी की थी। उसके बाद से दोनों एक अच्छी शादीशुदा लाइफ जी रहे थे।

शादी के 8 साल बाद सागरिका बनीं बेटे की मां

वहीं अब शादी के 8 साल बाद अचानक ही जहीर खान और उनकी पत्नी एक्ट्रेस सागरिका घाटगे ने आज यानी 16 अप्रैल 2025 (बुधवार) को अपने बेबी बॉय के जन्म की अनाउंसमेंट की। उनकी इस गुड न्यूज ने फैंस को हैरान कर दिया है।

पैरेंट्स बनने की खबर सुन क्यों हैरान हुए लोग?

पैरेंट्स बनने की न्यूज सोशल मीडिया पर शेयर करते ही लोग जहीर खान और सागरिका घाटगे को लेकर चर्चा करने लगे हैं। आपको बता दें कि इस समय सोशल मीडिया 2 गुटों में बंट गया है। एक तरफ कपल के फैंस हैं जो इस खबर से काफी खुश हो गए हैं। वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग ये खबर सुनकर दंग रह गए हैं।

सागरिका घाटगे की प्रेग्नेंसी पर उठ रहे सवाल

दरअसल किसी को भी खबर ही नहीं थी कि सागरिका घाटगे प्रेग्नेंट हैं। उनको देखकर कभी ऐसा लगा ही नहीं कि वह प्रेग्नेंसी के दौर से गुजर रही हैं। ऐसे में अब उनका पोस्ट देखने के बाद लोग सोशल मीडिया पर कई तरह के सवाल उठा रहे हैं। इंटरनेट पर इस समय सागरिका घाटगे को लेकर काफी चर्चाएं हो रही हैं।

Take a Poll

'क्या सरोगेसी की मदद से हुआ है बच्चा?'

-सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट कर पूछ रहे हैं कि क्या सागरिका घाटके और जहीर खान ने सरोगेसी की मदद ली है? क्या ये कपल सरोगेसी से पैरेंट्स बने हैं? क्या सागरिका बच्चे की बायोलॉजिकल मदर नहीं हैं। लोगों के मन में ये सावल खड़े हो रहे हैं कि सागरिका घाटगे कैसे मां बनी हैं?

-सागरिका घाटगे ने 9 महीने तक प्रेग्नेंसी को क्यों छुपाकर रखा था? फिलहाल ये कपल पैरेंट्स बनते ही सवालों से घिर गया है। हालांकि इस बारे में कपल की तरफ से कोई टिप्पणी नहीं की गई है और न ही कोई आधिकारिका जानकारी सामने आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+