'बहुत सारे टेस्ट और सर्जरी', मशहूर अभिनेत्री को हुआ ब्रेस्ट कैंसर, कभी लगा था एडल्ट स्टार का आरोप, कौन हैं?
Rajshri Deshpande: जिंदगी कब, क्या रंग दिखा दे, किसी को समझ नहीं आता है, ऐसी ही कुछ हुआ टीवी और वेबसीरीज के जरिए लोगों के दिलों में स्पेशल जगह बनाने वाली खूबसूरत अभिनेत्री राजश्री देशपांडे के साथ, जिन्होंने फैंस को बताया कि 'उन्हें ब्रेस्ट कैंसर हुआ, जो कि उन्हें रूटीन चेकअप के दौरान मालूम पड़ा।'
वो अपने आप को लकी मानती हैं कि उन्हें जल्द ही इस बारे में पता चल गया जिसके बाद उन्होंने इसकी सर्जरी करवाई, उन्होंने बुधवार को अस्पताल की बेड से अपनी एक तस्वीर शेयर करके कैंसर के बारे में लोगों को बताया।

उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि 'जैसा कि आप यह पढ़ रहे हैं, इसका मतलब है कि आखिरकार मुझे अपने माता-पिता को यह बताने की हिम्मत मिल गई है कि मुझे इनफिल्ट्रेटिंग डक्टल कार्सिनोमा (NOS) है, जो एक ग्रेड 1 ब्रेस्ट कैंसर है। अब समय आ गया है कि आप सभी को पता चले। खुशकिस्मती से हमें यह रूटीन चेक-अप में जल्दी पता चल गया, जिससे हमें लड़ने का मौका मिला।'
Rajshri Deshpande: 'बहुत सारे टेस्ट और सर्जरी'
'बहुत सारे टेस्ट और सर्जरी एक रोलरकोस्टर राइड की तरह लगे लेकिन मेरा विश्वास करो, यह सभी का प्यार और अपनापन था जिसने मुझे इससे बाहर निकाला और सर्जरी के बाद अपनी आई और पापा के चेहरे देखकर मेरा डर पिघलकर एक अटूट ताकत बन गया।'
'मैं दुनिया का सामना करने के लिए तैयार हूं'
उन्होंने आगे लिखा 'सभी के सपोर्ट से मुझे लगता है कि मैं दुनिया का सामना करने के लिए तैयार हूं। अब मैं बहुत अच्छे से ठीक हो रही हूं और जल्द ही हॉस्पिटल से घर जा रही हूं। @kokilabenhospital के डॉ. मंदार नाडकर्णी (@nadkarnim) को बहुत-बहुत धन्यवाद , उनकी एक्सपर्टीज़ और देखभाल ने इस सफ़र को बहुत आसान बना दिया। आपका प्यार सच में मेरी सबसे बड़ी दवा है। ठीक होने, उम्मीद और आने वाले सभी अच्छे दिनों की कामना करती हूं।'

Rajshri Deshpande की बीमारी सुन घबराए फैंस
राजश्री देशपांडे की ये पोस्ट सामने आते ही उनके फैंस हैरान रह गए लेकिन सभी उनके जल्दी ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं, लोगों ने उन्हें 'असली फाइटर' कहा है तो वहीं कुछ लोगों ने उनकी हिम्मत की दाद दी है और कहा कि 'आप असली स्टार हैं।'
कौन हैं Rajshri Deshpande ?
फिल्में, टीवी और वेबसीरीज के जरिए लोकप्रिय हुईं राजश्री देशपांडे को पान नलिन की ड्रामा फिल्म 'एंग्री इंडियन गॉडेसेस' से अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली। 2023 में देशपांडे ने Trial by Fire के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री फिल्मफेयर ओटीटी पुरस्कार जीता था।
फिल्म 'तलाश' से शुरू हुई अभिनय की जर्नी
महाराष्ट्र के औरंगाबाद में जन्मी राजश्री देशपांडे ने 2012 में आमिर खान अभिनीत फिल्म 'तलाश' में एक छोटी सी भूमिका के साथ बॉलीवुड में शुरुआत की थी, इसके बाद उन्होंने टेलीविजन की ओर रूख किया और 2013 में 'कुछ तो लोग कहेंगे' और '24: इंडिया' जैसे चर्चित शो में नजर आईं थी। इसके बाद उन्होंने सलमान खान की 'किक' में एक छोटी सी भूमिका के साथ बड़े पर्दे पर वापसी की। देशपांडे ने जनवरी 2018 में जेम्स वॉटकिंस द्वारा निर्देशित बीबीसी वन के मैकमाफिया के साथ अपना डिजिटल डेब्यू किया।

Rajshri Deshpande ने 'सेक्रेड गेम्स' में दिए बोल्ड सींस
उन्हें अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित नेटफ्लिक्स शो 'सेक्रेड गेम्स' में देखा गया था, जिसमें उन्होंने नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ नजर आई थीं,जिसमें उन्होंने नवाजुद्दीन के किरदार गैंगस्टर गणेश गायतोंडे की पत्नी सुभद्रा की भूमिका निभाई थी।
Rajshri Deshpande पर लगा एडल्ट स्टार का आरोप
सीरीज में उनके कई हॉट सींस थे, जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था और उन्हें एडल्ट स्टार का तमगा दे दिया गया था लेकिन राजश्री ने सभी को मुंहतोड़ जवाब देते हुए कहा था कि 'उन्हें किसी बात का अफसोस नहीं, उन्होंने जो किया सही किया।'












Click it and Unblock the Notifications