Rupali Ganguly ने इवेंट में किस पर उतारा गुस्सा? क्यों बौखला गई थीं अनुपमा? लोग बोले- इतना एटीट्यूड किस लिए

Rupali Ganguly Viral Video: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस रुपाली गांगुली का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। एक्ट्रेस अपनी दमदार एक्टिंग का साथ साथ बेबाक अंदाज के लिए काफी मशहूर हैं। वहीं इस बात का सबूत उनके लेटेस्ट वीडियो में दिखाई दे रहा है।

इवेंट में भड़क गईं रुपाली गांगुली
रुपाली गांगुली अपने इस वीडियो के चलते लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई हैं। इस वीडियो में वह काफी गुस्से में नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि रुपाली गांगुली किसी को फटकार लगा रही हैं।

Rupali Ganguly Viral Video

आखिर रुपाली गांगुली के साथ क्या हुआ था?

-इस वीडियो के सामने आते ही रुपाली गांगुली के फैंस भी दो गुटों में बंट गए हैं, कुछ उनका समर्थन कर रहे हैं, तो कुछ उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कि आखिर रुपाली गांगुली के साथ क्या हुआ था जो वह इतना भड़क गई थीं।

-आपको बता दें कि बीती रात यानी 17 मार्च 2025 को रुपाली गांगुली एक इवेंट में पहुंची थीं। वहां पर पैपराजी ने उनकी फोटोज क्लिक करना शुरू कर दिया था। शुरुआत में एक्ट्रेस ने पैपराजी को अच्छे से पोज दिए, लेकिन तभी वहां मौजूद एक फोटोग्राफर से उनकी बहस हो गई थी।

-वीडियो में देखा जा सकता है कि रुपाली गांगुली पहले तो आराम से पैपराजी को पोज देती हैं लेकिन जैसे ही एक फोटोग्राफर उन्हें कुछ कहता है, तो वो भड़क जाती हैं। एक्ट्रेस पहले उसे समझाने की कोशिश करती हैं, लेकिन फिर उनका गुस्सा फूट पड़ता है और वो उसे खरी-खोटी सुनाने लगती हैं।

रुपाली गांगुली को किया जा रहा है ट्रोल

-वीडियो में रुपाली गांगुली को हाथ के इशारों से गुस्सा दिखाते भी देखा जा सकता है जिससे सोशल मीडिया पर फैंस के बीच बहस छिड़ गई है। रुपाली गांगुली के इस वीडियो पर फैंस के कई तरह के रिएक्शन्स सामने आ रहे हैं। कुछ लोग जहां एक्ट्रेस को सपोर्ट कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग उनकी आलोचना भी कर रहे हैं।

-सोशल मीडिया पर कुछ लोग तो रुपाली गांगुली का गुस्सा देख उन्हें जया बच्चन 2.0 कहकर ट्रोल कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि रुपाली गांगुली आजकल कुछ जायादा ही एटीट्यूड दिखाने लगी हैं।

'अनुपमा' में लीड किरदार निभा रही हैं रुपाली गांगुली

आपको बता दें कि 47 साल की रुपाली गांगुली टीवी के फेमस सीरियल 'अनुपमा' में लीड किरदार निभाती नजर आती हैं। वह आज के समय में टीवी की सबसे महंगी एक्ट्रेसेस में से एक हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह एक एपिसोड के लिए करीब 3 लाख रुपये तक चार्ज करती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+