Anupamaa: 'अनुपमा' रुपाली गांगुली के साथ शूटिंग सेट पर हुआ गंभीर हादसा, फोटो शेयर कर दिखाई हालत

Rupali Ganguly Injured on Sets of Anupamaa: टीवी सीरियल अनुपमा इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है। शो में खूब ड्रामा देखनो को मिल रहा है। फिलहाल खबर है कि शो की लीड एक्ट्रेस रुपाली गांगुली को हाल ही में सीरियल के सेट पर गंभीर चोट लग गई है।

अनुपमा के सेट पर रुपाली गांगुली को लगी चोट
इस बात का पता चलने के बाद से रुपाली गांगुली के फैंस चिंता में पड़ गए हैं। एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर इस हादसे की जानकारी दी है और इसके साथ ही एक तस्वीर भी पोस्ट की है, जिसमें उनके घायल पैर पर पट्टी बंधी हुई दिखाई दे रही है। आखिर कैसे हुआ उनके साथ ये हादसा।

rupali ganguly

रुपाली गांगुली ने शेयर की तस्वीर
रुपाली गांगुली ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनके पैर की उंगलियों पर पट्टी बंधी हुई नजर आ रही है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है- लो बोलो। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने एक बंदर वाला इमोजी भी डाला है, जो अपनी आंखें बंद किए हुए है। ये तस्वीर देखकर फैंस चिंतित हो गए हैं और सोशल मीडिया पर उनकी जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

सुधांशु पांडे ने छोड़ा शो
हाल ही में सीरियल अनुपमा के फैंस को एक बड़ा झटका लगा है। आपको बता दें शो के अभिनेता सुधांशु पांडे ने इस शो को छोड़ दिया है। कहा जा रहा है कि सुधांशु ने ये कदम रुपाली गांगुली के साथ अनबन के कारण उठाया था।

शो छोड़ने के पीछे की असली वजह
हालांकि सुधांशु पांडे ने इस बात को खारिज किया है और साफ किया है कि उनका शो छोड़ने का कारण रुपाली गांगुली या निर्माता राजन शाही नहीं हैं। उन्होंने अपनी मर्जी से ये शो छोड़ा है क्योंकि अब वह कुछ और करना चाहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+