रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना के बीच चल रहा है झगड़ा, अनुपमा के प्रोड्यूसर राजन शाही का चौंकाने वाला खुलासा
Rupali Ganguly-Gaurav Khanna: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'अनुपमा' में इन दिनों कई तरह का ड्रामा नजर आ रहा है। ये सीरियल लोगों को काफी पसंद है। टीआरपी लिस्ट में भी ये सीरियल टॉप पर है। शो के साथ ही इसके किरदारों को भी दर्शक खूब पसंद करते हैं।
रुपाली गांगुली-गौरव खन्ना के बीच झगड़ा
सीरियल की लीड एक्ट्रेस रुपाली गांगुली और एक्टर गौरव खन्ना की केमिस्ट्री फैंस की फेवरेट है लेकिन इस बीच खबरें आ रही हैं कि शो में जबरदस्त केमिस्ट्री दिखाने वाले रुपाली और गौरव में सेट पर काफी अनबन है। वहीं अब शो के प्रोड्यूसर राजन शाही ने इस बात पर चुप्पी तोड़ी है।

प्रोड्यूसर राजन शाही ने कही ऐसी बात
अनुपमा सीरियल के प्रोड्यूसर राजन शाही ने रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना के झगड़े वाली बात पर चुप्पी तोड़ते हुए पूरा सच बताया है। राजन शाही ने कहा- मैं कह रहा हूं कोल्ड वॉर हो, हॉट वॉर हो, ल्यूकवॉर्म वॉर हो। जब तक मेरे शो पर इस वॉर से असर नहीं पड़ रहा है तब तक मैं इस झगड़े में नहीं पड़ता हूं। मैं एक्टर्स की पर्सनल लाइफ में दखलअंदाजी नहीं करता हूं।
'एक्टर्स के बीच ये सब चलता रहता है'
प्रोड्यूसर राजन शाही ने कहा- अगर रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना की वजह से मेरी शूटिंग में कोई परेशानी आई तो मैं जरूर कुछ कहूंगा। कलाकारों के लिए हम पहले उन्हें खुद ही मामला सुलझाने के लिए कहते हैं क्योंकि एक्टर्स के बीच ये सब चलता रहता है। वो कभी दोस्त होते हैं कभी झगड़ा हो जाता है और फिर अगले दिन सब ठीक हो जाता है। तो अब ऐसे मामले में प्रोड्यूसर अपनी टांग अड़ाए तो मामला बड़ा हो सकता है।
सीरियल अनुपमा में आएगा ये बड़ा ट्विस्ट
शो की बात करें तो इस वक्त अनुपमा में काफी कुछ देखने को मिल रहा है। एक तरफ अनुज की शादी हो रही है तो वहीं अनुपमा के दिल में फिर से अनुज के लिए प्यार उभर रहा है। अब शो के आने वाले एपिसोड काफी ज्यादा दिलचस्प होने वाले हैं।












Click it and Unblock the Notifications