रुबीना दिलैक ने करण जौहर की जमकर लगाई क्लास, वायरल हो रहा है हिंदी पढ़ाने का वीडियो

'झलक दिखला जा 10' शो के एक प्रोमो में कंटेस्टेंट रुबीना दिलैक हिंदी की टीचर बनी नजर आईं जहां पर उन्होंने बॉलीवुड फिल्म मेकर करण जौहर की जमकर क्लास लगाई।

मुंबई, 24 सितंबरः टीवी की दुनिया में इस समय डांस रिएलिटी शो 'झलक दिखला जा' का 10वां सीजन सुर्खियों में छाया हुआ है। इस रिएलिटी डांस शो में दर्शक अपने चहेते सेलेब्स की डांस स्किल्स को देख पा रहे हैं। वहीं कलर्स टीवी की ओर से भी शो के प्रोमोज आए दिन शेयर होते रहते हैं ताकि लोगों का उत्साह बना रहे। हाल ही में शो के एक प्रोमो में कंटेस्टेंट रुबीना दिलैक हिंदी की टीचर बनी नजर आईं जहां पर उन्होंने बॉलीवुड फिल्म मेकर करण जौहर की जमकर क्लास लगाई।

रुबीना ने ली करण जौहर की क्लास

रुबीना ने ली करण जौहर की क्लास

डांस रिएलिटी शो 'झलक दिखला जा 10' के नए प्रोमों में शो के सेट पर मस्ती का माहौल नजर आया। इस नए प्रोमा में देखा जा सकता है कि रुबीना दिलैक हिंदी टीचर बनी हुई हैं और शो के जज करण जौहर की जमकर क्लास ले रही हैं। रुबीना बोर्ड पर हिंदी के शब्द लिखकर उनके अर्थ जज करण जौहर, माधुरी दीक्षित और रोहित शेट्टी से पूछ रही हैं।

करण जौहर और माधुरी ने जमकर किया मजाक

रुबीना दिलैक के इन हिंदी शब्दों के सभी लोग मजाकिया अंदाज में जवाब देते नजर आते हैं। रुबीना सबसे पहले शो के जज करण जौहर से षटकोण, ऊतक और परिपक्व का अर्थ पूछती दिखाई देती हैं। इस पर करण जौहर और माधुरी दीक्षित शो के होस्ट मनीष पॉल और तुषार के साथ मजाक करते नजर आते हैं।

इस वीकेंड पर मस्ती के मूड में होंगे सब

शो के प्रोमो वीडियो को शेयर करते हुए कलर्स की ओर से कैप्शन में लिखा गया है- स्टेज पर बना मजाक का माहौल जब रुबीना दिलैक ने किया हिंदी टीचर का रूप धारण। देखिए ये मजेदार पल इस वीकेंड। आपको बता दें कि रुबीना दिलैक के साथ ही इस डांस रिएलिटी शो पर फैजल शेख, पारस कलनावत, शिल्पा शिंदे, नीति टेलर जैसे सेलेब्स भी अपनी जबरदस्त डांसिंग स्किल्स दिखा रहे हैं।

शो में हो चुकी है पहली वाइल्ड कार्ड एंट्री

जानकारी के अनुसार शो में पहली वाइल्ड कार्ड एंट्री भी हो चुकी है। दुती चंद भी अब इस शो में शामिल हो गई हैं और बेहतरीन डांस परफोॉरमेंस दे रही हैं। दूसरी तरफ रुबीना दिलैक ने शो में अपने डांस से जुड़े वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किए हैं। वह इस वीकेंड अपने डांस से सभी जजों को हैरान करने वाली हैं।

रुबीना ने शेयर की हैं अपनी तस्वीरें

आपको बता दें कि वाइट आउटफिट में रुबीना ने अपने कुछ फोटोज भी सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। फोटोज को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है- जिंदगी हमेशा वैसी नहीं रहती, जैसी हम सोचते हैं, लेकिन हम धैर्य के साथ उसे अपने हिसाब से करने की कोशिश कर सकते हैं। रुबीना फिलहाल शो में छाई हुई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+