Rubina Dilaik: कार एक्सीडेंट में रुबीना दिलैक जख्मी, बोलीं- ठीक नहीं हालत, जानिए कहां-कहां लगी चोट
Rubina Dilaik News: कार हादसे के बाद रुबीना दिलैक ने अपना हेल्ड अपडेट सोशल मीडिया पर दिया। उन्होंने बताया कि उनकी हालत ठीक नहीं हैं। साथ ही उन्होंने शरीर पर आईं चोटों की जानकारी भी दी है।
Rubina Dilaik Accident: टेलीविजन एक्ट्रेस रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) की कार का एक्सीडेंट हो गया। हादसे को लेकर उनके पति अभिनव शुक्ला ने सोशल मीडिया पर क्षतिग्रस्त कार की फोटो पोस्ट की थी। वहीं, एक दिन बाद यानी आज 11 जून को रुबीना ने भी अपना हेल्थ अपडेट दिया है। उन्होंने कहा कि एक्सीडेंट की वजह से मेरे सिर और पीठ के निचले हिस्से में चोट लगी है।
रुबीना ने आगे यह भी बताया कि फिलहाल, मैं सदमे में हूं। लेकिन, हमने मेडिकल टेस्ट कराया। उसमें सब कुछ ठीक निकला है। लापरवाह ट्रक चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है। लेकिन, नुकसान हुआ है। मैं आप सभी से आग्रह करती हूं कि हमारी और अपनी सुरक्षा के लिए सड़क के नियमों का ध्यान रखें।

पति ने किया था मुंबई पुलिस को ट्वीट
बीते दिन रुबीना की कार दुर्घटनाग्रस्त हुई। उस वक्त साथ में मौजूद पति अभिनव शुक्ला ने मुंबई पुलिस को ट्वीट किया था कि रुबीना कार को मेडिकल के लिए ले जा रहा हूं। मुंबई पुलिस हादसे की सख्त कार्रवाई करे।
बिग बॉस ने दिया फेम
आपको बता दें कि रुबीना दिलैक टेलीविजन की जानी मानी हस्तियों में से एक हैं। इनको सबसे ज्यादा लाइमलाइट रियलिटी शो 'बिग बॉस 14' में मिली। इस सीजन की रुबीना विनर रहीं। रुबीना ने डेली सोप 'छोटी बहू' और 'शक्ति अस्तित्व के एहसास की' से टेलीविजन में करियर की शुरुआत की। इसके साथ ही रुबीना दिलैक रोहित शेट्टी के शो 'खतरों के खिलाड़ी 12' भी नजर आईं हैं।












Click it and Unblock the Notifications