RRR Review In Hindi: दर्शकों को पसंद आई राजामौली की RRR, रामचंद्र-जे एनटीआर जोड़ी की हो रही तारीफ
नई दिल्ली, 25 मार्च। फिल्म निर्देशक एसएस राजामौली की मोस्ट-अवेटेड एक्शन ड्रामा फिल्म 'RRR' दुनियाभर के सिनेमाघरों में शुक्रवार को रिलीज हो चुकी है। पहले ही दिन बड़ी संख्या में दर्शक इस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में जुटे। इस फिल्म की खास बात ये हैं साउथ फिल्मों के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर और राम चरण की जोड़ी दर्शकों को बड़ी ही धांसू लग रही है। राजामौली, जूनियर एनटीआर और राम चरण की तिकड़ी की खूब तारीफ हो रही है।

बहुचर्चित फिल्म बाहुबली फिल्म से भी तुलना कर रहे हैं
ट्वीटर समेत अन्य मीडिया प्लेटफार्म पर दर्शक इस फिल्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कुछ दर्शक तो ऐसे भी हैं जो साउथ के मशहूर निर्देशक के निर्देशन में बनी आरआरआर को बहुचर्चित रही बाहुबली फिल्म से भी तुलना कर रहे हैं। आरआरआर डीवीवी एंटरटेनमेंट के डीवीवी दानय्या के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म के कई सीन्स की जमकर तारीफ हो रही है।

आलिया भट्ट समेत ये भी हैं बॉलीवुड स्टार
इस फिल्म के निर्देशक राजामौली इससे पहले बाहुबली और 'बाहुबली: द कन्क्लूजन जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। आरआरआर से आलिया भट्ट ने तेलगु फिल्म का डेब्यू किया है। इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा श्रिया सरन, एलिसन डूडी, समुथिरकानी और रे स्टीवेन्सन भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

आरआरआर की कहानी
इस फिल्म की कहानी दोस्ती और क्रांति के विषयों को जोड़ती है और कहानी स्वतंत्रता पूर्व युग पर आधारित है।फर्स्ट हाफ को हाई इमोशनल ड्रामा और जबरदस्त क्लाइमेक्स है। केवी विजयेंद्र प्रसाद के द्वारा लिखा गया एपिक पीरियड एक्शन ड्रामे की कहानी भारतीय क्रांतिकारी अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम पर अधारित है जिन्होंने ब्रिटिश राज-हैदराबाद के निजाम के खिलाफ जंग लड़ी थी। ये एक फिक्शन ड्रामा 1920 पर सेट है।
#OneWordReview…#RRR: TERRRIFIC.
— taran adarsh (@taran_adarsh) March 25, 2022
Rating: ⭐️⭐⭐️⭐️#SSRajamouli gets it right yet again… #RRR is a big screen spectacle that blends adrenaline pumping moments, emotions and patriotism magnificently… #RRR has the power and potential to emerge a MASSIVE SUCCESS. #RRRReview pic.twitter.com/0ohLMYPjUu
टॉलीवुड में अब तक की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में से एक
एक यूजर ने लिखा एक शब्द - मास्टरपीस। टॉलीवुड में अब तक की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में से एक। उनकी अविश्वसनीय कड़ी मेहनत के लिए पूरे समय के लिए बधाई। जूनियर एनटीआर और राम चरण दोनों ने फिल्म (एसआईसी) में एक बड़ा प्रभाव डाला है। एक अन्य ट्विटर यूजर ने लिखा, "इस फिल्म #RRR का वर्णन करने के लिए शब्द पर्याप्त नहीं हैं। भावनाओं से भरा हुआ है। मुझे कभी भी किसी भी फिल्म को देखने का इतना अच्छा अनुभव नहीं हुआ।
Words r not enough to describe the this Film #RRR. Filled with emotions.I have never had a such a good experience watching any movie I have lot lot more to say but right now I'm out words #RRRMoive #RRRreview @tarak9999 @AlwaysRamCharan @ssrajamouli #RRR pic.twitter.com/ebZWMPXNuF
— Fancy Cinema (@Fancycinema) March 25, 2022
राम चरण औक्र जूनियर एनटीआर की जोड़ी की हो रही तारीफ
फैंस ने कहा कि राजामौली की आरआरआर एक उत्कृष्ट कृति है, राम चरण के उग्र प्रदर्शन और जूनियर एनटीआर के साथ उनकी केमिस्ट्री की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं। जूनियर एनटीआर की एक्टिंग और ऑन-स्क्रीन उनका ट्रांसफॉर्मेशन भी सबका ध्यान खींच रहा है। सोशल मीडिया पर आरआरआर के कई हैशटैग भी वायरल हैं और फैंस अपने-अपने तरीके से आरआरआर रिलीज डे सेलिब्रेट किया जा रहा है ।












Click it and Unblock the Notifications