इस नई फिल्म में नजर आने वाले हैं RRR के हीरो राम चरण, वायरल हो रहा है ट्वीट
Ram Charan New Film: साउथ के मेगास्टार राम चरण की नई फिल्म की कहानी स्पोर्ट्स ड्रामा पर आधारित होगी। इस फिल्म के डायरेक्शन की जिम्मेदारी बुची बाबू सना ने संभाली है।
Ram Charan New Film: साउथ के फेमस डायरेक्टर एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर में धमाल मचाने के बाद अब एक बार फिर से साउथ के मेगा स्टार राम चरण ने एक नई फिल्म की घोषणा कर दी है। खबर है कि साउथ के फेमस हीरो राम चरण ने एक नए फिल्म की अनाउंसमेंट की है जो कि एक पैन इंडिया मूवी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राम चरण के इस फिल्म की कहानी स्पोर्ट्स ड्रामा पर आधारित होगी। इस फिल्म के डायरेक्शन की जिम्मेदारी बुची बाबू सना ने संभाली है। आरसी 16 को लेकर राम चरण ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है। उनका ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।

बुची बाबू सना की फिल्म में नजर आएंगे राम चरण
आपको बता दें कि साउथ के सुपर एक्टर राम चरण ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट किया है- इसके लिए एक्साइटेड हूं। बुची बाबू सना और पूरी टीम के साथ काम करने के लिए। इस ट्वीट के साथ ही राम चरण ने जो फोटो शेयर उसमें लिखा है- मेगा पावरस्टार राम चरण। राइटर डायरेक्टर बुची बाबू सना। वेंकट सतीश किलारु द्वारा प्रोड्यूस। जानकारी के अनुसार ये एक पैन इंडिया मूवी है, जिसे कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी कहा जा रहा है कि ये एक स्पोर्ट्स ड्रामा मूवी है। साथ ही इस फिल्म की शूटिंग इसी दिसंबर महीने से शुरू कर दी जाएगी।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है पोस्ट
साउथ के मेगास्टार राम चरण के पास इस समय एकसाथ कई प्रोजेक्ट्स हैं। फिलहाल वह न्यूजीलैंड में शंकर की फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरसी 15 में वह आईएएस ऑफिसर का किरदार निभाएंगे। इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी नजर आएंगी। ये एक एक्शन थ्रिलर मूवी है। इसके अलावा राम चरण का अगला प्रोजेक्ट फिल्म रंगस्थलम के डायरेक्टर सुकुमार के साथ है। इसको लेकर एसएस राजामौली ने हाल ही में बताया था कि राम चरण ने इंट्रोडक्शन सीक्वेंस शूट कर लिया है, जो कि बहुत ही दमदार है।












Click it and Unblock the Notifications