मुंबई एयरपोर्ट पर फूट फूटकर रोने लगे रोनित रॉय, बेटी को लगाया गले और फिर जो हुआ

Ronit Roy Video: बॉलीवुड एक्टर रोनित रॉय कुछ दिनों पहले ही गोवा में दूसरी शादी की थी। इस शादी में रोनित रॉय की पत्नी से लेकर उनके दोनों बच्चे तक शामिल हुए थे। दरअसल रोनित राय ने अपनी शादी की एनिवर्सरी पर अपनी पत्नी के साथ ही एक बार और शादी की थी। उनकी शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। फिलहाल एक्टर का एक और वीडियो इंटरनेटर पर छाया हुआ है।

रोनित रॉय बेटी को छोड़ने एयरपोर्ट पहुंचे थे
इस लेटेस्ट वीडियो में रोनित रॉय रोते हुए नजर आ रहे हैं। नए वीडियो में रोनित रॉय अपने परिवार के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि एक्टर रोनित रॉय की बेटी एडोर हायर एजुकेशन के लिए अमेरिका गई हैं। ऐसे में रोनित रॉय, उनकी पत्नी, बेटा और मां एडोर को सी ऑफ करने के लिए मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचे थे।

ronit roy

एयरपोर्ट पर रोने लगे रोनित रॉय
वीडियो में देखा जा सकता है कि रोनित रॉय और उनकी पत्नी नीलम एयरपोर्ट पर अपनी बेटी एडोर को बाहों में लेकर फूट फूटकर रो रहे थे। एडोर के परिवार के सभी लोग भावुक नजर आ रहे थे। जानकारी के अनुसार रोनित रॉय की बेटी का नाम एडोर रॉय है। वह 18 साल की है। एडोर अपनी हायर एजुकेशन के लिए अमेरिका गई हैं।

रोनित रॉय ने परिवार के साथ किया ये काम
रोनित रॉय, उनकी पत्नी नीलम, बेटा अगस्त्य और एक्टर की मां एडोर को छोड़ने के लिए मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे थे। एडोर को विदेश जाने के लिए अलविदा कहते वक्त सभी लोगों की आंखों में आंसू थे। इस परिवार का वीडियो पैपराजी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

अमेरिका गईं रोनित की बेटी एडोर
एडोर ने भी गले मिलकर सभी को थैंक्यू कहा और भावुक हो गईं। आपको बता दें कि एडोर एक्टर रोनित और उनकी पत्नी नीलम की बड़ी बेटी हैं। रोनित रॉय का एक बेटा भी है जिसका नाम अगस्त्य है। कुछ दिनों पहले अपनी 20वीं शादी की सालगिरह के मौके पर रोनित और नीलम ने गोवा में दोबारा शादी की थी। उनकी शादी में मां और उनका बेटा भी मौजूद थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+