'सलमान खान की वांटेड', अजय देवगन की सिंघम फ्रैंचाइज पर रोहित शेट्टी का बड़ा खुलासा

सलमान खान ने हिंदी फिल्म मे मास सिनेमा की शुरूआत की। उनकी ये सारी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुईं। इन दिनों उनेक फैंस को सिकंदर का इंतजार है। इन सब के बीच, रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन में उनके कैमियो को लेकर भी काफी चर्चा है। जबसे रोहित ने बिग बॉस 18 के सेट पर ऑफिशियल कंफर्म किया है। तभी से उनके फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं।

अब रोहित शेट्टी का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने बताया कि सलमान खान की फिल्म वांटेड देखने के बाद उन्हें सिंघम बनाने की प्रेरणा मिली थी। साथ ही उन्होंने मास एंटरटेनर फिल्मों पर भी बात की है।

Rohit Shetty reveals The filmmaker made Singham because of Salman Khan starrer Wanted ajay devgn singham again

मास एंटरटेनर का समय वापस आया
वीडियो में रोहित ने कहा, "मैं तुम्हे बता दूं की मैने सिंघम, वांटेड की वजह से बनाई। यह वह दौर था जब मल्टीप्लेक्स चलन में आया था। यह 2009 की बात है, मैं ऑल द बेस्ट बना रहा था। पीवीआर अभी-अभी खुला था, नया-नया। और उस समय कोई भी बड़े पैमाने पर एक्शन फ़िल्म नहीं बना रहा था। और वांटेड एक अंडरडॉग थी जो आई।"

उन्होंने आगे कहा, "मेरा मानना ​​था कि मास एंटरटेनर बनाने का समय वापस आ गया है, क्योंकि अभी मल्टीप्लेक्स में भी सीटिया और ताली बजने लगी है। और फिर, हमने 2011 में सिंघम बनाई।"

सिंघम अगेन का क्लैश
सिंघम अगेन 1 नवंबर को दिवाली के मौके पर रिलीज हो रही है। इस फिल्म का कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 से टक्कर होना है। ऐसे में अब देखना ये है कि दोनों में से कौन सी फिल्म कमाई के मामले में आगे निकलती है। दोनों ही अपने अपने फ्रैंचाइज की तीसरी किश्त हैं।

ईद में सिकंदर का होगा जलवा
बात करें सलमान खान के वर्कफ्रंट की तो इन दिनों सिकंदर की शूटिंग में बिजी हैं। उनकी फिल्म 2025 ईद पर रिलीज होगी। फिल्म को ए आर मुरगादॉस डायरेक्ट कर रहे हैं। वहीं इसी साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है। इसमें रश्मिका मंदन्ना, प्रतीक बब्बर और सत्यराज अहम रोल में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+