Rohit Sharma की बेटर हाफ रितिका सजदेह का है Salman Khan से रिश्ता, फैमिली कनेक्शन जान होश उड़ जाएंगे!

Rohit Sharma Salman Kharn Relation: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और तूफानी खिलाड़ी रोहित शर्मा और उनकी पत्नी रितिका सजदेह की जोड़ी पावर कपल है। रोहित को सरकार ने पद्मश्री देने का ऐलान किया है। इसके साथ ही इस कपल की तस्वीरें और वीडियो चर्चा में है। मैदान पर हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा की पर्सनल लाइफ भी काफी दिलचस्प है। बहुत कम लोग जानते हैं कि रितिका सजदेह का बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान से एक खास फैमिली कनेक्शन है।

रितिका सजदेह पेशे से एक स्पोर्ट्स मैनेजर रही हैं। लंबे समय तक उन्होंने क्रिकेट और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े कई बड़े नामों के साथ काम किया। उनकी प्रोफेशनल पहचान के साथ-साथ उनका पारिवारिक बैकग्राउंड भी बेहद दिलचस्प है।

Rohit Sharma Salman Khan Relation

Salman Khan और रितिका सजदेह का है खास रिश्ता

दरअसल, रितिका के कज़िन भाई बंटी सजदेह हैं, जो देश के मशहूर टैलेंट मैनेजर और कॉर्नरस्टोन स्पोर्ट्स के मालिक हैं। बंटी सजदेह न सिर्फ कई टॉप क्रिकेटर्स को मैनेज करते हैं बल्कि उनका बॉलीवुड से भी गहरा नाता रहा है। बंटी सजदेह की बहन और रितिका की करीबी रिश्तेदार शाइना सजदेह का नाम सलमान खान के साथ जोड़ा जा चुका है। हालांकि, इसके अलावा एक और कनेक्शन दोनों के बीच है।

बंटी सजदेह सोहेल खान की एक्स वाइफ सीमा सजदेह के भाई हैं। सीमा और रितिका आपस में कजिन बहनें हैं। इस तरह से एक वक्त में रितिका सोहेल की सिस्टर इन लॉ थीं। तलाक के बावजूद सलमान खान की फैमिली के रिश्ते रितिका और बंटी सजदेह के साथ अच्छे हैं।

Rohit Sharma की शादी में शामिल हुए थे बॉलीवुड स्टार्स

रितिका सजदेह और सलमान खान के बीच एक तरह का फैमिली कनेक्शन बनता है। भले ही दोनों सीधे रिश्तेदार न हों, लेकिन सजदेह परिवार के जरिए उनका नाता जरूर जुड़ता है। यही कारण है कि रितिका कई बार बॉलीवुड इवेंट्स और पार्टियों में भी नजर आती रही हैं। रोहित शर्मा और रितिका की शादी में सीमा सजदेह और सोहेल खान एक साथ आए थे। सोनाक्षी सिन्हा भी दोनों की शादी में डांस करती नजर आई थीं। रोहित और रितिका की शादी साल 2015 में हुई थी और कपल अब दो बच्चों के पैरेंट्स हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+