'फैमिली मैन 3' एक्टर रोहित बसफोर की मौत, दोस्तों के साथ जंगल घूमने निकले थे और फिर जो हुआ
Rohit Basfore Death: बॉलीवुड के दमदार एक्टर मनोज बाजपेयी की सुपरहिट वेब सीरीज 'फैमिली मैन' के सीजन 3 में नजर आए एक्टर रोहित बसफोर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि उनका निधन हो गया है।
'फैमिली मैन 3' के एक्टर रोहित बसफोर की मौत
वेब सीरीज 'फैमिली मैन 3' में अपने शानदार किरदार की वजह से लोगों के बीच पॉपुलर हुए एक्टर रोहित बसफोर की मौत ने लोगों को शॉक्ड कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक्टर गत 27 अप्रैल 2025 (रविवार) असम के गरभंगा जंगल में दोस्तों के साथ घूमने गए थे।

रोहित कुछ दिनों पहले ही होमटाउन लौटे थे
उसके बाद रोहित बसफोर की मौत की खबर सामने आई। वहीं परिवार ने एक्टर के मर्डर का शक जताया है। फिलहाल पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है। खबर है कि असम के रहने वाले रोहित कुछ महीने पहले ही अपने होमटाउन लौटे थे।
दोस्तों के साथ जंगल सफारी पर निकले थे रोहित
कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि एक्टर अपने दोस्तों के एक ग्रुप के साथ 27 अप्रैल 2025 (रविवार) को जंगल घूमने गए थे। वह दोपहर करीब 12:30 बजे अपने घर से निकले थे। उन्होंने परिवार वालों से कहा था कि वह दोस्तों के साथ एक छोटी सी ट्रिप पर जा रहे हैं।
जंगल में ही हुई रोहित बसफोर की मौत
हालांकि रोहित बसफोर के परिवार वालों की चिंता तब बढ़ गई जब दिन बीतने के बाद भी वह घर नहीं लौटे और उनके साथ किसी का संपर्क भी नहीं हो पा रहा था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक दोस्त ने परिवार को रोहित के साथ हुई इस दुर्घटना की खबर दी थी। आपको बता दें कि एक्टर को जंगल से अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन वहां पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
रोहित के शरीर पर थे चोट के कई निशान
-रोहित बसफोर की अचानक हुई मौत से उनका परिवार बुरी तरह से टूट गया है। एक्टर के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। आपको बता दें कि एक्टर के परिवार ने एसडीआरएफ से कॉन्टेक्ट किया था जिन्होंने बाद में शव को बरामद किया और जांच के लिए भेज दिया।
-वहीं असम पुलिस ने पुष्टि की है कि रोहित बसफोर के शरीर पर चोट के कई निशान पाए गए हैं। गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में किए गए पोस्टमार्टम में पाया गया है कि एक्टर के शरीर पर कई चोटें थीं, जिनमें सिर, चेहरे और अन्य हिस्सों पर गहरे घाव थे।
परिवार ने मर्डर का जताया शक
-मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि रोहित बसफोर के परिवार वालों ने एक्टर की हत्या का शक जताया है। परिवार वालों के मुताबिक रोहित का हाल ही में पार्किंग को लेकर एक बड़ा विवाद हो गया था।रोहित बसफोर इस विवाद में तीन लोगों रंजीत बसफोर, अशोक बसफोर और धरम बसफोर से बुरी तरह से उलझ गए थे।
-परिवार वालों के अनुसार रोहित को इन तीन लोगों से जान का खतरा था। वहीं एक्टर के परिवार ने एक जिम मालिक अमरदीप का भी नाम लिया है, जिसने कथित तौर पर रोहित को इस जंगल सफारी ट्रिप के लिए इनवाइट किया था।
-वहीं पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार चारों आरोपी फिलहाल फरार हैं और मामले की बारीकी से जांच चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications