जिस बंगले में हुई थी 'रॉकी और रानी' की शूटिंग, वहीं हुआ 55 साल के शख्स का मर्डर, करोड़ों में है इसकी कीमत
Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani: रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 28 जुलाई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म की शूटिंग ग्रेटर नोएडा में स्थित एक फार्महाउस में हुई थी। जो कि एक मर्डर की वजह से काफी चर्चा में है। आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है।
दरअसल, करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में दिखाया गया रंधावा के बंगले में सोमवार की शाम को 55 साल के एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा के इस फार्म हाउस पर वेडिंग सेरेमनी के दौरान लड़के के ससुर ने उसके पिता की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मरने वाले की पहचान अशोक यादव के तौर पर हुई है। कहा जा रहा है कि ये मामला दो परिवारों के बीच हुए आपसी मतभेद का है।

आपको बता दें कि, ये वही बंगला है जिसमें फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की शूटिंग हुई थी। लेकिन अब इस हादसे के बाद ये फिल्म एक बार फिर चर्चा में आ गई। इस बंगले का असली नाम गौर मलबैरी मेंशन है। कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मनोज गौर इसके मालिक हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस बंगले की कुल कितनी कीमत है।
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, करण जौहर ने फिल्म की शूटिंग करने के लिए प्रति दिन 2 लाख रुपए बंगले के मालिक को दिए थे। इस प्रॉपर्टी की कुल कीमत 19 करोड़ से 29 करोड़ के बीच बताई जाती है। फिल्म में देखा जा चुका है कि इसका इंटीरियर कितना शानदार है।
बता दें कि, करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को फैंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिला। 28 जुलाई 2023 को रिलीज हुई फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की ऑनस्क्रीन कैमिस्ट्री को फैंस ने काफी पसंद किया। यही वजह है कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की। फिल्म में रणवीर और आलिया के अलावा धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी लीड रोल में नजर आए।












Click it and Unblock the Notifications