RARKPK Collection Day 3: रिलीज के तीसरे दिन रॉकी और रानी ने मचाया गदर, कमाई में आया तगड़ा उछाल

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी बॉक्स ऑफिस जबरदस्त कारोबार कर रही है। फिल्म ने तीन दिनों में बंपर कमाई कर डाली।

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Box Office Day 3: रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' 28 जुलाई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। 160 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म में फैमिली ड्रामा के साथ-साथ रोमांस का तड़का भी है। पहले वीकेंड में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की। आइए जानते हैं कि इन तीनों में फिल्म ने कितने करोड़ का कलेक्शन किया।

तीन दिनों में फिल्म ने मचाया धमाल
sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को फैंस की ओर से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। ओपनिंग डे पर फिल्म ने लगभग 11 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं दूसरे दिन इस आंकड़े में 45 प्रतिशत की बढ़ोतरी और फिल्म ने शनिवार को 16 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया। वहीं तीसरे दिन यानी रविवार को फिल्म ने लगभग 19 करोड़ की जबरदस्त कमाई की। यानि की इस तरह से फिल्म ने इन तीन दिनों में 46 करोड़ का कलेक्शन किया।

alia bhatt

वर्ल्डवाइड कमाए इतने करोड़
फिल्म देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी जबरदस्त कमाई कर रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो इन तीन दिनों में फिल्म ने वर्ल्डवाइड 85 करोड़ का कलेक्शन कर लिया। आंकड़ों के मुताबिक, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की शुरूआत जबरदस्त रही। फैंस को रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की आन स्क्रीन कैमिस्ट्री काफी पसंद आई। फिल्म में सारा अली खान, अनन्या पांडे का भी कैमियो रोल था।

फिल्म के लीड रोल्स
करण जौहर के डायरेक्शन में बनी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 28 जुलाई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के अलावा जया बच्चन, शबाना आजमी और धर्मेंद्र जैसे दिग्गज कलाकार भी लीड रोल में नजर आए। फिल्म ने जिस तरह से शुरूआती दिनों में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया उसके बाद देखना होगा कि आने वाले दिनों में फिल्म क्या कमाल कर पाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+