'अमिताभ बच्चन सबसे बड़े ब्रांड एंबेसडर...' रो खन्ना ने 'बिग बी' से मुलाकात कर शेयर किया ट्वीट
Ro Khanna meets Amitabh Bachchan: हाल ही में अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के सदस्य रो खन्ना ने बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद रो खन्ना ने कहा कि बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन दुनिया में भारत के सबसे बड़े ब्रांड एंबेसडर हैं।
बताते चलें कि कांग्रेसनल इंडिया कॉकस के सह-अध्यक्ष खन्ना वर्तमान में इंडिया कॉकस के अन्य सह-अध्यक्ष कांग्रेसी माइकल वाल्ट्ज के साथ भारत में एक द्विदलीय कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं।

अमिताभ बच्चन से रो खन्ना की मुलाकात
पीटीआई से बात करते हुए कांग्रेसी रो खन्ना ने बताया कि हमने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई)...भारत के उत्थान, बच्चन के पिता और अमेरिका-भारत संबंधों के महत्व पर एक घंटे तक व्यापक बातचीत की। अमिताभ बच्चन की जीवन कहानी भारत की कहानी का प्रतीक है। वे दुनिया में भारत के सबसे बड़े ब्रांड एंबेसडर हैं।
बिग बी को लेकर बोली ये बात
खन्ना ने जवाब में कहा कि मैंने श्री बच्चन से कहा कि उन्हें फिर से संयुक्त राज्य अमेरिका का दौरा करना चाहिए। वे मेरे परिवार और माता-पिता जैसे कई भारतीय अमेरिकी प्रवासियों को आशा प्रदान देते हैं और वे भारत और भारतीय-अमेरिकियों के विकास के प्रतीक भी हैं। खन्ना ने कहा कि हमने शाश्वत मूल्यों - करुणा, सम्मान, विचार, सहानुभूति - के महत्व पर चर्चा की और चर्चा कि ये मूल्य अंततः हमारे भविष्य के लिए कितने अधिक मायने रखते हैं।
अमिताभ बच्चन ने क्या कहा?
ट्विटर पर पोस्ट किए गए एक शॉर्ट वीडियो में खन्ना मुंबई में बच्चन के आवास पर उनसे मुलाकात करते नजर आ रहे हैं। महानायक बच्चन ने एक ट्वीट में कहा, "एक सम्मान और विशेषाधिकार।" खन्ना ने पोस्ट में लिखा कि श्री बच्चन बच्चन से मिलना अत्यंत सम्मान की बात थी। उन्हें आजादी के बाद से भारत की अपनी और भारतीय अमेरिकी समुदाय की जिंदगी से जुड़ी यात्रा पर गर्व था। उन्होंने मुझे अपने पिता की एक किताब भेंट की, जो मेरे दादाजी को जानते थे।
अनुपम खेर की रो खन्ना से मुलाकात
भारतीय अमेरिकी कांग्रेसी ने अपनी मुंबई यात्रा के दौरान अभिनेता अनुपम खेर से भी मुलाकात की। 68 साल के खेर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर कहा कि अमेरिकी प्रतिनिधि @DeborahRossNC और @RoKhanna का हमारे स्कूल @actorprepares पर आना खुशी की बात थी। हमने अभिनय के भावी छात्रों के साथ एक शानदार इंटरैक्टिव सेशन बिताया। उन्हें स्कूल दिखाना मेरे लिए खुशी की बात थी। मेरे दोस्तों, आपकी गर्मजोशी और सराहना के लिए धन्यवाद। जय हो!












Click it and Unblock the Notifications