Rituraj Singh: मौत से पहले ऋतुराज सिंह ने दिखाई थी अपनी दुनिया, बेटी के बारे में कही थी ये बड़ी बात

Rituraj Singh Died: टीवी और फिल्मों में अपनी बेहतरीन एक्टिंग से लोगों के दिलों पर राज करने वाले एक्टर ऋतुराज सिंह का निधन हो गया है। 59 साल की उम्र में उन्होंने कार्डियक अरेस्ट के चलते इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनके निधन की खबर से पूरी इंडस्ट्री में शोक का लहर दौड़ गई है।

ऋतुराज ने टीवी की दुनिया में खूब नाम कमाया
लोग अभी फिल्म दंगल की छोटी बबीता फोगाट यानी सुहानी भटनागर की मौत के दुख से उबर भी नहीं पाए थे कि ग्लैमर इंडस्ट्री के शानदार एक्टर ऋतुराज सिंह के निधन की खबर से सभी हैरान हो गए हैं। ऋतुराज सिंह को टीवी के फेमस सीरियल 'अनुपमा' में देखा गया था। फिल्मों से अपना करियर शुरू करने वाले ऋतुराज ने टीवी की दुनिया में खूब नाम कमाया।

rituraj singh

35 साल से इंडस्ट्री में एक्टिव थे ऋतुराज सिंह
दिवंगत एक्टर ऋतुराज सिंह ने कुछ समय पहले ही एक इंटरव्यू में अपना पूरा घर खुद घूम-घूमकर लोगों को दिखाया था और अपनी पत्नी और बच्चों के बारे में भी खुलकर बात की थी। करीब 35 साल से इंडस्ट्री में एक्टिव रहने वाले एक्टर को 'सास बहू और साजिश' के साथ हुए इंटरव्यू में उनकी पर्सनल लाइफ को बेहद करीब से दिखाया गया था।

वीडियो में एक्सरसाइज करते नजर आए थे एक्टर
इस वीडियो में ऋतुराज सिंह कैमरे पर पार्क में जॉगिंग करते हुए नजर आते हैं। उन्होंने बताया था कि किस तरह की एक्सरसाइज करना हेल्थ के लिए बहुत ही जरूरी होता है। उसी वीडियो में उन्होंने अपनी लाडली बेटी को लेकर दिल को छू जाने वाली कई बातें कही थीं।

ऋतुराज ने बताया अपनी फिटनेस का राज
ऋतुराज सिंह ने कहा था- मेरी काफी उम्र हो चुकी है लेकिन मैं लकी हूं कि मेरा मेटाबॉलिज्म थोड़ा ठीक है। जब उनसे उनके फिटनेस का राज पूछा गया था तो उन्होंने इसके लिए भगवान को धन्यवाद कहा था। इसके बाद उन्होंने कैमरे पर लोगों को अपना घर दिखाया था।

बेटी को लेकर ऋतुराज ने कही थी ऐसी बात
घर के अंदर का नजारा दिखाते हुए ऋतुराज सिंह ने सबसे पहले बेटी का भेजा हुआ कप दिखाया था, जिस पर लिखा था- NYU DAD। उन्होंने कहा था- ये कप बेटी ने मुझे भेजा है और इस पर लिखा है न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी डैड, क्योंकि मेरी बेटी न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी में पढ़ रही थी। फिलहाल वह न्यूयॉर्क टाइम्स के लिए लिखती है। उन्होंने आगे कहा- मेरी पत्नी ने इस घर को बहुत ही प्यार से सजाया है। मैं बहुत ही नसीब वाला हूं, मेरा बहुत ही प्यारा परिवार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+