' मुझे 2 3 और बच्चे होने से दिक्कत..', जेनेलिया डिसूजा की प्रेग्नेंसी अफवाहों पर रितेश देशमुख ने तोड़ी चुप्पी

हाल ही में जेनेलिया डीसूजा की एक वीडियो सामने आई थी। जिसके बाद फैंस उनकी तीसरी प्रेग्नेंसी के कयास लगाने लगे। अब इन खबरों पर रितेश देशमुख का रिएक्शन सामने आया है।

Genelia D'Souza Pregnancy: बॉलीवुड के पावर कपल जेनेलिया डीसूजा और रितेश देशमुख अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहते हैं। हाल ही में दोनों को साथ में एक इवेंट में स्पॉट किया गया। इस दौरान एक्ट्रेस अपना बेबी बंप छिपाते हुए नजर आईं। जिसके बाद फैंस कयास लगाने लगे कि जेनेलिया अब तीसरी बार मां बनने वाली हैं। अब इन खबरों पर खुद रितेश देशमुख ने प्रतिक्रिया दी है।

दरअसल, रितेश देशमुख ने इस खबर का स्क्रीनशॉट अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है। जिसका टाइटल लिखा है कि, क्या जेनेलिया डिसूजा तीसरी बार मां बनने वाली हैं? इस पर रितेश देशमुख ने रिएक्शन देते हुए महज अफवाह बताया। उन्होंने लिखा, "2-3 बच्चे होने से कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन यह खबर सच नहीं है।"

Riteish Deshmukh

दरअसल, शनिवार 9 सितंबर की रात रितेश देशमुख और जेनेलिया को साथ में एक पार्टी में स्पॉट किया गया। इस दौरान रितेश देशमुख जेनेलिया का हाथ पकड़े उनका ध्यान रखते हुए नजर आए। इसके बाद दोनों ने जब पैपराजी को पोज दिए तो जेनेलिया अपने हाथों से अपना बेबी बंप छुपा रही थीं। इससे लोगों को लगने लगा कि वह प्रेग्नेंट हैं। हालांकि अब खुद रितेश ने इन खबरों को अफवाह बताया।

बता दें कि, रितेश देशमुख और जेनेलिया की लव स्टोरी फिल्म तुझे मेरी कसम के सेट से शुरू हुई थी। वहीं से दोनों की दोस्ती हुई और धीरे-धीरे प्यार में तब्दील हो गई। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली। कपल के दो बेटे हैं जिनका नाम रियान और राहिल है। कपल अपने बच्चों को लाइमलाइट से दूर रखते हैं लेकिन आए दिन सोशल मीडिया पर वीडियो और फोटोज शेयर करते रहते हैं।

इसके अलावा रितेश देशमुख के वर्कफ्रंट की बात करें तो, रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्टर जल्द ही हाउसफुल 5 में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म अगले साल दिवाली 2024 पर रिलीज होगी। हाल ही में अक्षय कुमार ने इस फिल्म का पोस्टर शेयर किया था। इसके अलावा रितेश के पास फिल्म विस्फोट भी नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+