ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा चैप्टर 1' अगले साल अक्टूबर में होगी रिलीज, केरल के मार्शल आर्ट की भी दिखेगी झलक

साल 2022 में फिल्म कांतारा आई थी। इसमें ग्रामीण भारत की कहानी दिखाई गई थी। इस फिल्म को दर्शकों ने खुूब प्यार दिया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई और विदेशों में भी खूब कमाई की थी। साथ ही फिल्म ने 70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में बड़ी सफलता हासिल की और बेस्ट फिल्म प्रोवाइडिंग होलसम एंटरटेनमेंट का अवॉर्ड जीता। जबकि फिल्म में लीड किरदार निभाने वाले ऋषभ शेट्टी ने बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड अपने नाम किया था।

कुछ समय पहले कांतारा के प्रीक्वल की शूटिंग शुरू हुई थी। अब इस फिल्म की रिलीज डेट सामने आ गई है। फिल्म 2 अक्टूबर 2025 को रिलीज होगी। इसे ऋषभ शेट्टी ने ही लिखा और डायरेक्ट किया है। साथ ही वो इस फिल्म में लीड एक्टर भी हैं। इस प्रोजेक्ट के लिए ऋषभ ने खूब मेहनत की है। अपने किरदार को बखूबी निभाने के लिए उन्होंने केरल की सबसे पुरानी मार्शल आर्ट में से एक कलारीपयट्टू की ट्रेनिंग ली है।

Rishabh Shetty s Kantara Chapter 1 will release on October 2 2025

ऋषभ ने सीखा कलारीपयट्टू
कलारीपयट्टू सीखने के लिए काफी उन्होंने काफी समय दिया है। इस कला को सीखने के लिए उनकी मेहनत ने उनकी परफॉर्मेंस को और ज्यादा असली और प्रभावशाली बना दिया है, जिससे उनका किरदार परंपरा और मजबूती का प्रतीक बन गया है। कोंकण की लोककथाओं की खूबसूरती को कंतारा: चैप्टर 1 ने दुनिया तक पहुँचाया। इस फिल्म की जबरदस्त कहानी, बेहतरीन विजुअल्स और दिल छू लेने वाली अदाकारी ने न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी दर्शकों को प्रभावित किया। इसकी स्थानीय परंपराओं की सटीक प्रस्तुति और दमदार कहानी ने इसे ग्लोबल फैनबेस दिलाने वाली हिट बना दिया।

बेहतरीन होगा एक्शन
बता दें, इंटरनेशनल एक्शन कोरियोग्राफर टोडर लाज़ारोव भी टीम में शामिल हो गए हैं। टोडर ने RRR के स्टंट सीक्वेंस को कोरियोग्राफ किया था। अब वो ऋषभ के प्रीक्वल में भी अपना एक्शन दिखाएंगे। उन्होंने सोशल मीडिया पर ऋषभ शेट्टी के साथ एक तस्वीर पोस्ट की थी। इसके कैप्शन में लिखा था, कमाल के इंसान, एक्टर और डायरेक्टर से मिलने के लिए बुल्गारिया से कुंडापुरा तक का पूरा सफर भाई आपके साथ जुड़कर एक जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस बनाना मेरे लिए एक खुशी अनुभव और सम्मानजनक अवसर होगा। एक्शन कोरियोग्राफर टोडर लाज़ारोव, जिन्होंने हेलबॉय और मार्को पोलो पर काम किया है, इस फिल्म में शामिल हो गए हैं। यह एक और एक्साइटिंग अपडेट है जिसने बिना किसी शक फिल्म के लिए उत्साह बढ़ा दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+