Kantara Chapter 1 BO Collection: 300 करोड़ी बनने वाली है ऋषभ की 'कांतारा', कर रही ताबड़तोड़ कमाई
Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 6: ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कंतारा: द लीजेंड - चैप्टर 1' ने बॉक्स ऑफिस पर अपने छह दिन पूरे कर लिए हैं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तेजी से कमाई कर रही है। फिल्म के कलेक्शन में लगातार अच्छे आंकड़ें देखेने के मिल रहा है। वीकेंड के बाद वीक डेज में भी फिल्म ने अपनी कमाई डबल डिजिट में बनाए हुए है।
ऋषभ की फिल्म अब 300 करोड़ रुपये क्लब में शामिल होने के तैयार है। हालांकि फिल्म ने अपना पूरा बजट निकाल लिया है। अब वो प्रॉफिट के राह पर निकल पड़ी है। मंगलवार को फिल्म ने कितनी कमाई की, इस रिपोर्ट में हम आपको बता रहे हैं।

ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'कंतारा चैप्टर 1' ने मंगलवार को 33.5 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। इसके साथ ही, भारत में 6 दिनों के भीतर फिल्म का कुल कलेक्शन 285.18 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। प्रतिदिन की बात करें तो पांचवें दिन 31.5 करोड़ रुपये, चौथे दिन 63 करोड़, तीसरे दिन 55 करोड़, दूसरे दिन 45.4 करोड़ रुपये और पहले दिन 61.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। ऐसे में फिल्म का कुल कलेक्शन 290.25 करोड़ हो गया है। जिसमें हिंदी बेल्ट में फिल्म ने 93.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। कन्नड़ के बाद इस फिल्म ने सबसे ज्यादा की कमाई हिंदी में की है।
'कांतारा: चैप्टर 1' साल 2022 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कांतारा' का प्रीक्वल है, जो पौराणिक कथाओं, एक्शन और भावनाओं का बेहतरीन मिश्रण है। ऋषभ शेट्टी ने इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने के साथ-साथ इसका निर्देशन भी किया है। उनके किरदार को दर्शक पहले से ही काफी पसंद करते रहे हैं। ऋषभ ने इस बार एक शानदार दुनिया रची है, जिसमें धमाकेदार एक्शन और इमोशन का समावेश है। फिल्म की कहानी वहां से शुरू होती है, जहां ऋषभ का किरदार अपने पिता को खोजने निकलता है। इसके बाद कहानी आगे बढ़ती है, जिसमें मार-काट भी शामिल है। फिल्म का VFX भी जबरदस्त बताया है। फिल्म में एक बार फिर ऋषभ शेट्टी की खूब तारीफ हो रही है।
इस फिल्म का बजट लगभग 125 करोड़ रुपये है। लेकिन फिल्म ने चौथे ही दिन अपने बजट से ज्यादा की कमाई कर ली है। ऋषभ शेट्टी के अलावा, फिल्म में जयराम, रुक्मिणी वसंत और गुलशन देवैया जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। दर्शकों की प्रतिक्रिया का इंतजार है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितनी धूम मचा पाती है। हालांकि, ट्रेड एक्सपर्ट्स को इस फिल्म से काफी अच्छी उम्मीदें हैं।












Click it and Unblock the Notifications