क्या बंद हो रहा है कार्टून नेटवर्क? ट्विटर पर ट्रेंड हुआ 'RIP Cartoon Network', तो चैनल ने कहा- 'हम मरे नहीं'
कार्टून नेटवर्क चैनल बंद होने की खबरों के बाद से ही ट्विटर पर #RIPcartoonnetwork ट्रेंड करने लगा, जिसके बाद खुद चैनल ने बयान जारी किया।
RIP Cartoon Network: कार्टून से सभी का पुराना नाता रहा है। एक कार्टून ही हैं, जिन्होंने सबका बचपन यादगार बनाया। वो भी एक वक्त था, जब हम टॉम एंड जेरी शो, स्कूबी डू, पावरपफ गर्ल्स जैसे शानदार कार्टून देखा करते थे। रोज रात इसी उम्मीद में सो जाते थे कि सुबह उठते ही कार्टून देखेंगे। कार्टून्स के लिए एक अलग ही एक्साइटमेंट बनी रहती थी। आज के समय में भले ही टीवी पर एंटरटेनमेंट की भरमार हो, लेकिन उस समय जैसी बात अब नहीं रही है। अब बहुत कुछ बदल गया है। लेकिन हाल ही में फैंस को उस वक्त तगड़ा झटका लगा, जब कार्टून नेटवर्क के बंद होने की खबरें सोशल मीडिया आईं। खबर सुनने के बाद से ही ट्विटर पर 'रिपकार्टूननेटवर्क' जबरदस्त तरीके से ट्रेंड करने लगा।

फैंस को लगा तगड़ा झटका
चैनल कार्टून नेटवर्क की बात करें, तो इसने हमारे बचपन को यादगार बनाने में अहम भूमिका निभाई है। लेकिन फैंस को उस वक्त तगड़ा झटका लगा, जब चैनल को लेकर बड़ी खबर सामने आई। खबर ये कि कार्टून नेटवर्क चैनल में कुछ सही नहीं चल रहा है। इसके बाद से ही ट्विटर पर #RIPcartoonnetwork हैशटैग के साथ लोग पोस्ट शेयर करने लगे।
फैसले के बाद से भावुक हुए फैंस
आधिकारिक बयान के अनुसार, अब वॉर्नर ब्रदर्स एनिमेशन और कार्टून नेटवर्क स्टूडियोज का विलय होने जा रहा है। कार्टून नेटवर्क की इस मर्जिंग की खबर के बाद से ही फैंस काफी मायूस नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं, खबर है कि चैनल के 26% कर्मचारियों को हटाया भी जा रहा है।
लोगों ने चैनल को दी श्रद्धांजलि
ट्विटर पर #RIPCartoonNetwork ट्रेंड होने के बाद फैंस ओरिजनल चैनल को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। कई यूजर्स ने ट्वीट कर बचपन यादगार बनाने के लिए कार्टून नेटवर्क को धन्यवाद किया है। कई लोगों का आंखों से आंसू ही छूट पड़े।
सामने आया चैनल का बयान
सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से ट्रेंड होने के बाद अब खुद कार्टून नेटवर्क की ओर से बयान जारी किया गया है। चैनल ने ट्वीट करते हुए कहा कि हम खत्म नहीं हो रहे हैं। सिर्फ 30 साल पूरे हो रहे हैं। हम कहीं नहीं जा रहे हैं। हमेशा अपने शानदार कार्टून्स से आपके घरों में रहेंगे।
चैनल का मजेदार ट्वीट
एक अन्य ट्वीट में ट्रेंड का बड़े ही मजेदार तरीके से कार्टून नेटवर्क ने जवाब दिया है। ट्वीट में लिखा कि जब इंटरनेट कहे कि आप खत्म हो चुके हैं और आप यहां इस तरह से बैठे हों।

26% कर्मियों को हटाया जाएगा
एबीसी न्यूज की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि वार्नर्स ब्रदर्स टेलीविजन ग्रुप ने मंगलवार को घोषणा की है कि वे स्क्रिप्टेड, अनस्क्रिप्टेड और अनिमेशन में कुल 125 पदों के लिए 26% कर्मिचारियों को हटा रहे हैं।

नहीं हुई कोई आधिकारिक पुष्टि
हालांकि, चैनल के बंद होने की खबरों की अभी किसी तरह की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में उम्मीद है कि आने वाले वक्त में जो भी फैसला लिया जाएगा, वो दर्शकों को ध्यान में रखते हुए ही लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications