क्या शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान के साथ था रिंकू सिंह का अफेयर? क्रिकेटर ने की UP की सांसद से सगाई
Rinku Singh and Suhana Khan Relationship: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि टीम इंडिया के बल्लेबाज रिंकू सिंह ने उत्तर प्रदेश की सांसद प्रिया सरोज से सगाई कर ली है। प्रिया सरोज समाजवादी पार्टी की सांसद हैं।
क्रिकेटर रिंकू सिंह ने की सगाई
आपको बता दें कि साल 2024 में क्रिकेटर रिंकू सिंह का नाम शाहरुख खान की लाडली बेटी सुहाना खान से जुड़ा था। शाहरुख खान अपनी टीम को आईपीएल 2024 चैंपियन बनते देख बहुत खुश नजर आए थे। वहीं किंग खान की बेटी सुहाना खान भी केकेआर के ट्रॉफी विनिंग मोमेंट का हिस्सा बनी थीं।

क्या रिंकू सिंह के साथ रिलेशनशिप में थीं सुहाना खान?
ऐसे में सुहाना खान ने इमोशनल होते हुए अपने पिता शाहरुख खान को गले लगा लिया था जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। उसके बाद कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि सुहाना खान, केकेआर के धाकड़ बल्लेबाज रिंकू सिंह के साथ रिलेशनशिप में हैं।
रिंकू सिंह और सुहाना खान के रिश्ते की सच्चाई
-साल 2024 में ही रिंकू सिंह और सुहाना खान के रिलेशनशिप की अफवाह सामने आई थी। हालांकि इस मामले में किसी ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया था। साल 2024 में ही रिंकू सिंह की गुजरात टाइटंस के खिलाफ पारी पर सुहाना का रिएक्शन भी वायरल हुआ था।
-जब रिंकू सिंह और सुहाना खान के रिलेशनशिप की खबरें चारों तरफ फैल रही थीं, तब क्रिकेटर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह सिंगल हैं और किसी भी महिला को डेट नहीं कर रहे हैं। वहीं कुछ समय पहले रिंकू सिंह के साथ साची मारवाह का नाम भी जोड़ा जा रहा था।
-हालांकि बाद में खुलासा किया गया कि साची मारवाह असल जिंदगी में नितीश राणा की पत्नी हैं। इसी के साथ रिंकू सिंह के किसी भी रिलेशन में होने की खबरों पर लगाम लग गई थी। अब रिंकू सिंह के समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज से सगाई की खबर सामने आ रही है।
कौन हैं रिंकू सिंह की मंगेतर प्रिया सरोज?
-रिंकू सिंह की मंगेतर यानी प्रिया सरोड सिर्फ 25 साल की उम्र में सांसद बन गई थीं। वो मछली शहर से लोकसभा चुनाव जीती थीं।
-आपको बता दें कि प्रिया सरोज सुप्रीम कोर्ट में वकील भी हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है।
-प्रिया सरोज ने बीजेपी के दिग्गज नेता बीपी सरोज को हराकर लोकसभा में एंट्री की थी।
-प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज भी मछली शहर लोकसभा सीट से तीन बार सांसद रह चुके हैं।
सुहाना खान ने अब तक किस-किस को किया है डेट
-सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी, सुहाना खान का नाम भी कई लोगों के साथ जुड़ चुका है।
-एक समय पर सुहाना खान का नाम अहान पांडे के साथ जुड़ा था। अहान पांडे बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे के कजिन हैं।
-इसके बाद सुहाना खान का नाम बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा के साथ भी जुड़ा था।












Click it and Unblock the Notifications