Jawan के सेट पर मोबाइल फोन को लेकर रिद्धि डोगरा ने किया बड़ा खुलासा, शाहरुख खान को लेकर कही ये बात

Jawan Ridhi Dogra: साउथ के फेमस डायरेक्टर एटली फिल्म 'जवान' ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में धूम मचा दी है। ये फिल्म रिलीज होने के बद से बॉक्स ऑफिस पर तबही मचा रही है। ओपनिंग डे पर इस फिल्म ने करीब 75 करोड़ रुपए का कारोबार किया था। उसके बाद दूसरे दिन इस फिल्म करीब 55 करोड़ रुपए की कमाई की। ऐसे में इस फिल्म ने 2 दिन में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

300 करोड़ के बजट में बनी फिल्म 'जवान'
शाहरुख खान, नयनतारा और विजय सेतुपति के ये फिल्म आम लोगों से लेकर फिल्म क्रिटिक्स तक को खूब पसंद आ रही है। लोग इस फिल्म की कहानी से लेकर कलाकारों की शानदार एक्टिंग तक की जमकर तरीफ कर रहे हैं। आपको बता दें कि फिल्म 'जवान' 300 करोड़ रुपए के बजट में बनी हैं। फिल्म के लीड हीरो शाहरुख खान ने अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों को अपना दीवाना बना दिया है।

Ridhi Dogra

शाहरुख खान की कावेरी अम्मा बनी थीं रिद्धि डोगरा
फिल्म 'जवान' में टीवी एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा ने अहम किरदार निभाया है। इस मूवी में वह शाहरुख खान की कावेरी अम्मा के रोल में नजर आई हैं। इसी बीच रिद्धि डोगरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लंबी पोस्ट शेयर कर बताया कि शाहरुख खान के साथ उनका ये रोल एक बहुत बड़ा गोल्डन अवसर था। उन्होंने शाहरुख खान की काम के प्रति डेडिकेशन और समर्पण की जमकर तारीफ की है। रिद्धि ने ये भी बताया है कि फिल्म जवान के सेट पर फोन को लेकर भी एक बड़ा नियम चालू था।

'जवान' को लेकर रिद्धि डोगरा ने लिखा लंबा पोस्ट
रिद्धि डोगरा ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने 'जवान' के कैरेक्टर कावेरी अम्मा में उनके टांसफॉर्मेशन की झलक दिखाई है। उन्होंने इस भी पोस्ट के साथ एक लंबा कैप्शन लिखा है। रिद्धि ने लिखा है- ये फिल्म एक ब्लॉकबस्टर है। यही मैंने हर बार कहा था जब मैं 'जवान' के सेट पर थी। आप सभी फिल्म को एक उतस्व के रूप में मना रहे हैं जो कि बनाता है। मैं भी इस लंबी पोस्ट के साथ जश्न मनाना चाहती हूं। मैं फिल्म में मेरे रोल को स्वीकार करने वाले सभी लोगों के लिए शब्दों से परे आभारी हूं।

फिल्म की शूटिंग करते समय मैंने बहुत कुछ महसूस किया
रिद्धि डोगरा ने अपने पोस्ट में लिखा है- ये एक कलाकार को रिस्क लेने के लिए साहस देता है और मैं इसके लिए सबका धन्यवाद करती हूं। मैं एक इमोशनल इंसान हूं और मैं इस फिल्म की शूटिंग करते समय बहुत कुछ महसूस कर रही थी। एक इंसान के रूम में, एक एक्टर के रूप में और एक फैन के रूप में भी। पहले मैंने सोचा, वाह ये एटली की फिल्म है और मैं बूढ़ी महिला का किरदार निभा रही हूं। हालांकि वो मेरे फेवरेट शाहरुख खान के लिए था। क्या मैं पागल हूं? लेकिन बाद में मैंने इसे करने का फैसला किया।

'जवान' मेरे लिए एक बड़ा एग्जाम था
रिद्धि डोगरा ने आगे कहा- 'जवान' मेरे लिए एक एग्जाम और एक गोल्डन अवसर था और सिनेमा के एक स्टूडेंट के रूप में, ये एक सपने के सच होने जैसा भी था। जब भी मैं सेट पर होती थी तो मुझे ऐसा महसूस होता था जैसे कि मैं किसी कैंडी स्टोर में बैठी हुई बच्ची हूं। 'जवान' की शूटिंग के दौरान मुझे बहुत कुछ देखने और सीखने को मिला। ये मेरा खास अनुभव था।

'जवान' के शूटिंग सेट पर नहीं थी फोन ले जाने की अनुमति
रिद्धि डोगरा ने लिखा- शाहरुख खान का डेडिकेशन और लार्जर पिक्चर के लिए कमिटमेंट काबिले तारीफ है। मैं एक फैन के रूप में शाहरुख खान को देखकर हैरान हो गई थी और बुढ़ापे के प्रोस्थेटिक मेकअप ने मेरे स्वैग में बिल्कुल भी मदद नहीं की थी। लेकिन सेट पर शाहरुख खान को जी भरकर देखना, काम के प्रति उनका समर्पण, उनका धैर्य, उनका फोकस, बहुत ही शानदार था। अपने लंबे नोट के अंत में रिद्धि ने लिखा कि 'जवान' के सेट पर किसी को भी फोन को ले जाने की अनुमति नहीं थी। शूट के लिए सेट के अंदर जाने से पहले फोन बाहर जमा देना पड़ता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+